अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आपका जीमेल अकाउंट भी होगा। गूगल यूजर्स की सेफ्टी और उन्हें नया एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार नए ऩए अपडेट्स और फीचर्स लाता रहता है। पिछले कुछ समय में गूगल ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए जीमेल में कई सारे नए फीचर्स का सपोर्ट दिया है। अगर आप जीमेल इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। गूगल ने कई सारे फीचर्स जीमेल में दे दिए हैं जो यूजर्स के कई काम को आसान बनाने वाले हैं।
Google ने अपने पॉपुलर ईमेल ऐप Gmail में Android और iOS यूजर्स के लिए कुछ नए धमाकेदार फीचर्स रोलआउट कर दिए हैं। नए फीचर्स के आने के बाद से यूजर्स के लिए ईमेल को मैनेज करना पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। लेटेस्ट फीचर्स जुड़ने के बाद अब यूजर्स नोटिफिकेशन बार से सीधे ईमेल को "Mark as Read" कर सकेंगे और अब जीमेल मेल भेजने वाले सेंडर की फोटो को भी नोटिफिकेशन में दिखाएगा। इसके अलावा ऐप में अब कुछ शॉपिंग से संबंधित स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
'Mark as Read' का मिलेगा ऑप्शन
अब Android यूजर्स को नोटिफिकेशन में अब एक नया ऑप्शन मिलेगा जो कि "Mark as Read" होगा। इससे यूजर्स बिना ऐप खोले ही ईमेल को पढ़ा हुआ मार्क कर सकते हैं। इससे पहले यूजर्स को सिर्फ "Reply" और "Delete" के ऑप्शन ही मिलते थे। यह नया फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो बड़ी संख्या में ईमेल मैनेज करते हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स को बार बार फिल्टर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आपको नया फीचर नहीं मिला है तो आपको कुछ दिन में मिल जाएगा। कंपनी फेज वाइज फीचर्स को रोलआउट कर रही है। आने वाले कुछ सप्ताह में यह आपके डिवाइस में पहुंच जाएगा।
सेंडर की फोटो का सपोर्ट
गूगल ने अपने iOS यूजर्स के लिए जीमेल एक और नया फीचर जोड़ा है। अब आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को नोटिफिकेशन में सेंडर की प्रोफाइल फोटो देखने का ऑप्शन मिलेगा। इससे यह तय करना और आसान हो जाएगा कि कौन सा ईमेल सबसे पहले देखा जाए। यह फीचर खासतौर पर बिजनेस यूजर्स और उन लोगों के लिए उपयोगी है जो हर मेल को प्राथमिकता के आधार पर पढ़ना पसंद करते हैं।
