टेक एंड गैजेट्स

Gmail AI: स्पैम और मैलवेयर से सुरक्षित रहेगा आपका जीमेल अकाउंट, गूगल ने पेश किया नया फीचर

Google Gmail AI Update: RETVec जीमेल, यूट्यूब और गूगल प्ले जैसे लोकप्रिय प्लेटफार्म पर हानिकारक कंटेंट की पहचान करके लिए टेक्स्ट क्लासिफिकेशन मॉडल पर काम करता है। यानी इस मॉडल की मदद से स्पैम और मैलवेयर जैसे कंटेंट को आसानी से पहचाना जा सकता है।

Image

Gmail AI For Spam Detection

Photo : iStock

Google Gmail AI Update: गूगल इस साल की शुरुआत से ही लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने बार्ड एआई के साथ कई सारे अपडेट को पेश किया है। अब कंपनी ने अपनी ईमेल सर्विस Gmail को भी नए एआई सिस्टम से लैस कर दिया है। इस सिस्टम को गूगल ने RETVec नाम दिया है। इस टूल की मदद से जीमेल यूजर्स को स्पैम और मैलवेयर से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

क्या है RETVec?

रेसिलियंट एंड एफिशियंट टेक्स्ट वेक्टराइजर यानी RETVec एक स्पैम डिटेक्शन सिस्टम है, जो एआई से लैस है। RETVec टेक्स्ट क्लासिफायर को अधिक कुशल और मजबूत बनाने में मदद करता है। यह जीमेल, यूट्यूब और गूगल प्ले जैसे लोकप्रिय प्लेटफार्म पर हानिकारक कंटेंट की पहचान करके लिए टेक्स्ट क्लासिफिकेशन मॉडल पर काम करता है। यानी इस मॉडल की मदद से स्पैम और मैलवेयर जैसे कंटेंट को आसानी से पहचाना जा सकता है।

RETVec की खासियत

RETVec की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी भाषा और कैरेक्टर के साथ काम कर सकता है, जो इसे प्रभावी बनाता है। टेक कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि जीमेल दुर्भावनापूर्ण ईमेल और स्पैम के खिलाफ अपनी सुरक्षा में सुधार के लिए पहले से ही RETVec का उपयोग कर रहा है। नई सुविधा को एक्सेस करने के लिए यूजर्स अपने जीमेल एप को अपडेट करने की जरूरत है।

जीमेल पर स्पैम मेल से मिलेगी राहत

गूगल का कहना है कि RETVec के आने के बाद यूजर्स को जीमेल पर स्पैम मेल की संख्या में कमी आएगी। साथ ही यूट्यूब और कॉमेंट पर भी आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने और अपलोड से रोकने में मदद मिलेगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article