टेक एंड गैजेट्स

Google Gemini AI से चंद सेकंड में बनाएं Couple Photo, वायरल फोटो बनाने के लिए ये हैं शानदार प्रॉम्प्ट्स

जब से Google ने अपने Gemini AI टूल में Nano Banana Image फीचर जोड़ा है तब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में 3D-4D डिजाइन और रेट्रो लुक वाली फोटोज की बाढ़ सी आ गई है। इस नए ट्रेंड का खुमार जमकर लोगों में छाया हुआ है और हर कोई इस एआई फीचर को इस्तेमाल कर रहा है।

Image

आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके चंद सेकंड में फोटोज क्रिएट कर सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-X User)

Google Gemini AI से जहां लोग पहले सिर्फ सिंगल फोटोज को डिजाइन कर रहे थे अब अचानक से कपल फोटो की भी एक बाद एक झलक देखने को मिल रही है। गूगल का नैनो बनाना एआई इमेज (Nano Banana Image) अपने एबिलिटी से लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है। अब यूजर्स इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए तरह तरह के आकर्षक रोमैंटिक कपल फोटोज बना रहे हैं।

अगर आप भी Google Gemini AI टूल की मदद से आप भी अपने पार्टनर के साथ मेमोरेबल फोटोज बनाना चाहते हैं लेकिन फोटो ठीक से बन नहीं पा रही है तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। Google Gemini AI से कपल फोटोज क्रिएट करने के लिए आपको एक सही प्रॉम्प्ट की जरूरत होगी। अगर सटीक प्रॉम्प्ट देते हैं तो आसानी से कपल फोटोज बना पाएंगे।

Gemini Nano Banana AI कपल ट्रेंड फोटोज को क्रिएट करने के लिए आपको बस कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत है। इसमें आपको बस अपनी एक फोटो अपलोड करनी है और कुछ सिंपल प्रॉम्प्ट देकर आप ट्रेंडिंग एआई टूल से तस्वीर बनवा सकते हैं। Gemini Nano Banana AI से आप शादी से पहले की फोटो से लेकर शादी के बाद तक की फोटो को बनवा सकते हैं।

Google Gemini AI से युगल के लिए फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट

AI पोर्ट्रेट बनाने की यह सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है। इसे इस्तेमाल करने की को लिमिट नहीं है। मतलब आप इससे चाहे जितनी फोटोज बनवा सकते हैं। आइए आपको कपल फोटो के लिए सिंपल प्रॉम्प्ट बताते हैं।

फॉलो करें ये स्टेप्स

  • प्ले स्टोर से Google Gemini ऐप इंस्टॉल करें।
  • अपने Google अकाउंट का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • इनपुट क्षेत्र में अपना कमांड या प्रॉम्प्ट टाइप करें।
  • अपनी छवि अपलोड करने के लिए इनपुट क्षेत्र के बगल में '+' आइकन पर टैप करें।
  • 'रन' या 'Ctrl+Enter' बटन पर टैप करें।

Gemini Nano Banana AI कपल इमेज के लिए प्रॉम्प्ट

अपना Banana AI कपल लुक बनाने के लिए, आप निम्नलिखित प्रॉम्प्ट दे सकते हैं: "समुद्र के किनारे एक रोमांटिक पल बनाएं, जहाँ एक कपल नंगे पैर समुद्र किनारे पर चलता है और एक दूसरे का हांथ पकड़कर सीपिंयां इकट्ठा करता है। सन सेट के समय लहरे उनके पैरों को छूती हुई दिखाई देती हैं। फोटोज में कपल की शैडो भी होनी चाहिए।

कपल फोटोज के लिए दूसरा प्रॉम्प्ट: "एक ऐसे जोड़े की फोटो बनाएं जो सूरजमुखी से भरी सड़क पर एक पुरानी साइकिल चला रहा है। यह तस्वीर जोड़े के प्रेमपूर्ण रिश्ते को दर्शाएगी।"

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article