टेक एंड गैजेट्स

क्या इस्तीफा देंगे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई? जेमिनी एआई के कारण विवाद में घिरी कंपनी

Google Ceo Sundar Pichai And Gemini AI Troubles:

Image

Google Ceo Sundar Pichai

Google Ceo Sundar Pichai And Gemini AI Troubles: "गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को जेमिनी की असफलता के बीच जल्द ही निकाल दिया जाएगा या उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।" यह कहना है हेलिओस कैपिटल के संस्थापक समीर अरोड़ा का। बता दें कि हाल ही हुए विवाद के बाद गूगल ने अपने एआई टूल जेमिनी पर रोक लगा दी है। अब इसे लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को कारण बताया जा रहा है।

गूगल ने जेमिनी एआई पर लगाई रोक

गूगल अपने जेमिनी एआई के कारण विवादों में घिर गया है। इसके पीछे दो कारणों को माना जा रहा है। पहला- इसने "ऐतिहासिक रूप से गलत फोटो बनाई" जिस पर नस्लवाद का आरोप लगाया जा रहा है। दूसरा पीएम नरेंद्र मोदी पर 'पक्षपातपूर्ण' उत्तरों के लिए।

कंपनी पहले ही कह चुकी है कि वह अब चैटबॉट को पावर देने वाले एआई मॉडल को परिष्कृत करने पर काम कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा था कि जेमिनी को रचनात्मकता और उत्पादकता उपकरण के रूप में बनाया गया है और ये हमेशा भरोसेमंद नहीं हो सकता है। लेकिन इस गड़बड़ी को गूगल की 'विफलता' के रूप में देखा जा रहा है।

नौकरी से निकाले जाएंगे या इस्तीफा देंगे पिचाई- समीर अरोड़ा

इसी विवाद के बीच हेलिओस कैपिटल के संस्थापक समीर अरोड़ा ने बड़ी टिप्पणी की है। एक एक्स (पहले ट्विटर) यूजर्स के पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, "मेरा अनुमान है कि उन्हें निकाल दिया जाएगा या इस्तीफा दे दिया जाएगा - जैसा कि उन्हें करना चाहिए। एआई पर अग्रणी होने के बाद वह इस पर पूरी तरह से विफल हो गए हैं और दूसरों को इस पर कब्जा करने दिया है।"

जेमिनी एआई क्या है?

गूगल ने हाल ही में ग्लोबली सभी यूजर्स के लिए अपने एआई टूल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करते हुए अपने चैटबॉट बार्ड को जेमिनी के रूप में रीब्रांड किया है। यह चैटजीपीटी की तरह सवाल-जवाब कर सकता है। निबंध लिख सकता है। फोटो क्रिएट कर सकता है। टेक दिग्गज के अनुसार, यूजर्स जेमिनी प्रो 1.0 मॉडल के साथ 230 से अधिक देशों और 40 से अधिक भाषाओं में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन नए विवाद के बाद इसे फिलहाल रोका गया है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article