टेक एंड गैजेट्स

Vi 5G Network: Vi के दिल्ली-एनसीआर यूजर्स के लिए अच्छी खबर, गुरुवार से मिलेगी 5G सर्विस

Vi 5G Network: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन-आइडिया (वीआई) 15 मई को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि वह इस साल अगस्त तक सभी 17 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है, जहां उसने 5जी स्पेक्ट्रम हासिल किया है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में वीआई की 5जी सर्विस होगी शुरू

KEY HIGHLIGHTS
  • Vi शुरू करेगी 5जी सर्विस
  • दिल्ली-एनसीआर में होगी शुरू
  • 15 मई से होगी शुरुआत

Vi 5G Network: टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन-आइडिया (वीआई) 15 मई को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर)-दिल्ली में अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेगी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि वह इस साल अगस्त तक सभी 17 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार है, जहां उसने 5जी स्पेक्ट्रम हासिल किया है। कंपनी ने बयान में कहा, “राजधानी क्षेत्र वीआई के बढ़ते 5जी प्रसार में शामिल हो गया है, जो सुविधा के शुरुआती चरण का हिस्सा है। इसके तहत मुंबई, चंडीगढ़ और पटना में पहले ही शुरू हो चुका है।”

ये भी पढ़ें -

55,000 करोड़ रु के कैपेक्स का हिस्सा

बयान के अनुसार, “वीआई की 5जी सेवा 17 सर्किलों में तीन वर्षों में नियोजित 55,000 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का एक हिस्सा है।” इसमें कहा गया है कि इसकी शुरुआती 5जी पेशकश में 5जी सक्षम उपकरण वाले उपयोगकर्ताओं के लिए 299 रुपये से शुरू होने वाले प्लान पर असीमित डेटा शामिल है।

बेंगलुरु में भी 5जी सेवाएं शुरू करेगी

दिल्ली-एनसीआर में सेवाओं का विस्तार अप्रैल में चंडीगढ़ और पटना में और मार्च में मुंबई में दूरसंचार कंपनी की 5जी सेवा की शुरुआत के बाद हुआ है। इससे पहले, वीआई ने कहा था कि वह इस महीने बेंगलुरु में भी 5जी सेवाएं शुरू करेगी।

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए, वीआई ने एरिक्सन के साथ मिलकर अपना 5जी ढांचा विकसित किया है। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article