टेक एंड गैजेट्स

25 अगस्त से बंद होने वाली है Google की ये खास सर्विस, कंटेंट क्रिएटर्स पर पड़ेगा सीधा असर

टेक जायंट गूगल अपने यूजर्स को कई तरह की सर्विस देता है। कंपनी कई बार ऐसे फीचर्स को बंद भी कर देती है जिसका इस्तेमाल कम हो जाता है। अब गूगल एक बार फिर से अपना एक फीचर बंद करने जा रहा है। गूगल के इस फैसले का सीधा असर कंटेंट क्रिएटर्स पर पड़ेगा।

Image

इस फीचर को बंद करने से पहले गूगल यूजर्स को नोटिफिकेशन अलर्ट भी सेंड करेगा।(फोटो क्रेडिट-iStock)

Google URL Shortener shutdown : गूगल अपने करोड़ों यूजर्स को सहूलियत देने और उन्हें ब्राउजिंग समेत दूसरे काम में नया अनुभव देने के लिए नए नए अपडेट्स लाता रहता है। जहां एक तरफ कंपनी सेफ्टी और एक्सपीरियंस के लिए नए फीचर्स लाती है तो वहीं दूसरी तरफ कई सारी पुरानी सर्विस को भी बंद करती रहती है। गूगल कई बार ऐसी सर्विस को हटा देता है जिनका इस्तेमाल कम हो जाता है। अब कंपनी एक बार फिर से एक फीचर को बंद करने जा रही है जिसका नाम Google URL Shortener है।

आपको बता दें कि एक समय पर Google URL Shortener फीचर जमकर पॉपुलर था। यह एक ऐसा फीचर है जिसमें यूजर्स अपने कंटेंट के लंबे यूआरएल को छोटा कर पाते थे। यूजर्स यूआरएल को शार्ट करके आसानी से इसे अलग अलग सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। अब कंपनी ने इस फीचर को बंद करने का फैसला लिया है।

इस दिन से बंद होगा यह फीचर

गूगल 25 अगस्त 2025 से Google URL Shortener फीचर को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने 2018 में भी इस फीचर को बंद करने का ऐलान किया था लेकिन अब तक इसे चालू रखा गया। हालांकि अब कंपनी ने इसे पूरी तरह से हटाने का फैसला ले लिया है।

यूजर्स को दिखेगा वॉर्निंग अलर्ट

यह गूगल का एक ऐसा टूल था जो लंबी वेबसाइट URLs को छोटा करके एक लिंक में कनवर्ट कर देता था। इससे उस कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शेयर करना आसान हो जाता था। अगर आप इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 25 अगस्त के बाद इसे इस्तेमाल करने पर आपको 404 एरर पेज दिखने वाला है। गूगल ने इससे पहले बताया था कि इस फीचर को बंद करने से पहले इन लिंक्स पर एक वॉर्निंग पेज दिखेगा जिससे यूजर्स को यह पता चल पाएगा कि बहुत जल्द यह फीचर बंद होने जा रहा है।

Google के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में Google URL Shortener लिंक पर ट्रैफिक काफी कम हो गया है। जून 2024 के महीने में 99% Goo.gl लिंक पर किसी भी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं पाई गई। इसके बाद कंपनी ने इस फीचर को Firebase Dynamic Links (FDL) में कनवर्ट कर दिया है जो कि स्मार्ट यूआरलएस की तरह काम करते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article