Top 5 Gaming Accessories: गेमिंग इंडस्ट्री दुनिया भर में बढ़ रही है, विशेष रूप से भारत में। यह अब प्रतिस्पर्धी स्तर पर भी पहुंच गया है। इतना ही नहीं आज की दुनिया में गेमिंग इंडस्ट्री कंटेंट क्रिएशन में भी शामिल है। आप यूट्यूब पर गेमर्स की पॉपुलैरिटी देख सकते हैं। यूट्यूब से ही गेमर्स करोड़ों कमा रहे हैं। कमाई के साथ उन्हें लोकप्रियता भी मिल रही है। वर्तमान और महत्वाकांक्षी कंटेंट क्रिएटर्स बनने के लिए और अपने गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए आप इन पांच एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपको गेमिंग में भी काफी मदद करती हैं।
WD ब्लैक SN850X NVMe SSD
इस डिवाइस को विशेष रूप से गेमिंग गियर के दौर पर डिजाइन किया गया है। WD BLACK SN850X NVMe SSD हीटसिंक के साथ, 7,300 MB/s तक की डिवाइस स्पीड ऑफर करती है। जो बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए एक्सीलेंट परफॉर्मेंस और बिजली की तेजी से लोड टाइम प्रदान करता है। एसएसडी के बेहतर परफॉर्मेंस की बदौलत आप अपनी बेस्ट क्षमता से कंपीट कर सकते हैं। इसमें आपको 1TB से 4TB तक की स्टोरेज क्षमता मिलती है। इसकी शुरुआती कीमत 11,411 रुपये (अमेजन) है। इस कीमत पर 1TB स्टोरेज मिलता है।

WD BLACK SN850X NVMe SSD
WD ब्लैक पी10 गेम ड्राइव
डब्ल्यूडी ब्लैक पी10 गेम ड्राइव में परफॉर्मेंस इंहन्सिंग कैपेबिलिटी है जो गेमर्स का एक्सपीरियंस बढ़ाती है। प्रीमियम WD BLACK P10 गेम ड्राइव, जिसकी क्षमता 5TB है, कंपनी के अनुसार, यह विशेष रूप से उन प्लेयर्स के लिए बनाई गई है जो यात्रा के दौरान गेम की अपनी लाइब्रेरी को सेव करना चाहते हैं और अपने कंसोल या पीसी का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं। इसकी अमेजन पर शुरुआती कीमत 8,199 रुपये (2TB स्टोरेज डिवाइस के लिए) है।

WD_BLACK P10 Game Drive
वायरलेस यूएसबी कीबोर्ड और माउस सेट
एक वायरलेस यूएसबी कीबोर्ड और माउस सेट उस गेमर के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो स्टाइल और यूटिलिटी को मिक्स करना चाहता है। वायरलेस यूएसबी कीबोर्ड और माउस की मदद से कंफर्ट और मोबिलिटी में मदद मिलती है।
एर्गोनोमिक गेमिंग चेयर
गेमिंग गियर में एर्गोनोमिक गेमिंग चेयर का अहम रोल है। यह गेमिंग के दौरान कंफर्ट को बनाए रखता है और आप आराम से गेमिंग को एंजॉय कर सकते हैं। इसकी मदद से आप लंबे समय तक बैठने पर भी थकान महसूस नहीं करते हैं। फुटरेस्ट और पूरे 180-डिग्री रिक्लाइनिंग मैकेनिज्म के साथ एक एर्गोनोमिक गेमिंग चेयर पहले काफी आरामदायक हो सकती है।
गेमिंग ईयरफोन
अच्छी गेमिंग के लिए बढ़िया क्वालिटी का गेमिंग ईयरफोन होने बहुत जरूरी है। इससे आप गेम के साउंड को मिल किए बिना अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं। ये अक्सर वायर्ड इन-ईयर हेडफोन होते हैं जो कम लिटेंसी के साथ आते हैं। इनका ऑडियो डिले टाइम बहुत कम होता है।
