टेक एंड गैजेट्स

भारत में एंट्री करने से एक कदम दूर है Starlink, इस शहर में चल रहा है सैटेलाइट इंटरनेट का डेमो

अगर आप भी सैटेलाइट इंटरनेट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारत में सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने की दिशा में कंपनी ने पहला बड़ा कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने भारत में डेमो शुरू कर दिया है।

Image

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत में शुरू किया डेमो। (फोटो क्रेडिट-iStock)

पिछले करीब एक साल से एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के भारत में आने की चर्चा चल रही है। यह कंपनी भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा उपबलब्ध कराएगी। कंपनी की तरफ से भारत में सर्विस शुरू करने के लिए लगभग सभी ऑफिशियल तैयारी शुरू हो चुकी हैं। अगर आप भी सैटेलाइट इंटरनेट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। भारत में सैटेलाइट इंटरनेट शुरू करने की दिशा में कंपनी ने पहला बड़ा कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने भारत में डेमो शुरू कर दिया है।

यहां शुरू हुआ डेमो

स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस भारत में अब बहुत जल्द शुरू हो सकती है। कंपनी ने आर्थिक राजधानी मुंबई में डेमो शुरू कर दिया है। अपने डेमो के दौरान कंपनी लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों को सैटेलाइट ब्राडबैंड सर्विस की सिक्योरिटी और टेक्निकल शर्तों के पालन को दिखाएगी। अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें कि एलन मस्क की स्टारलिंक को भारत में प्रोविजनल स्पेक्ट्रम मिला है और मुंबई में किया जा रहा डेमो इसी पर बेस्ड है।

कंपनी ने लिया बड़ा ऑफिस

रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने मुंबई के अंधेरी ईस्ट में 1294 स्क्वायर फुल का एक लंबा चौड़ा ऑफिस लिया है। बताया जा रहा है कि यह ऑफिस 5 साल के लिए लिया गया है। माना जा रहा है कि स्टारलिंक मुंबई को हब बनाएगी और इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में इसकी सर्विस को पहुंचाया जाएगा। कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी देश में करीब 9 शहरों में अर्थ स्टेशन बनाएगी। इस लिस्ट में लखनऊ, नोएडा, चंडीगढ़ जैसे शहर शामिल होंगे।

आपको बता दें कि अभी तक भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट बेस्ड सर्विस सिर्फ कागजों तक ही सीमित थी लेकिन अब इसकी औपचारिक मौजूदगी भी हो गई है। कंपनी मंबई में दो दिनों का ट्रायल कर रही है जो कि 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को हो रहा है। डेमों में कंपनी आम लोगों के साथ साथ स्थानीय अधिकारी को इसे दिखाएगी। बता दें कि मुंबई में स्टारलिंक की पेरेंट कंपनी SpaceX ने तीन ग्राउंट स्टेशन तैयार किए हैं। अगर सब कुछ सही रहता है तो बहुत जल्द सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट का इंतजार खत्म हो सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article