OnePlus 15 को कुछ दिन पहले ही चीन के मार्केट में पेश किया गया है। अब कंपनी ने इसके ग्लोबल लॉन्च का ऐलान कर दिया है। बस कुछ दिनों का इंतजार और जल्द ही यह प्रीमियम स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी दस्तक देने वाला है। वनप्लस भारत में अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 13 नवंबर को लॉन्च करेगी। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है।
OnePlus 15 Sale in India
13 नवंबर को लॉन्च होते ही OnePlus 15 बिक्री के लिए भी उपलब्ध कार दिया जाएगा। इसका लॉन्च इवेंट इस दिन शाम 7 बजे होगा और सेल 8 बजे से स्टार्ट होगी। चीन के मार्केट में यह फोन पहले ही दस्तक दे चुका है इसलिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो चुका है। इस बार OnePlus 15 को कंपनी अपने पिछले वेरिएंट की तुलना में एक नए डिजाइन के साथ पेश करने वाली है।
OnePlus 15- Camera and Chipset
OnePlus 15 एक प्रीमियम कैटेगरी का स्मार्टफोन होगा जिसमें हैवी टास्क के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। इसमें आउट ऑफ द बॉक्स OxygenOS 16 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में आपको Infinite Black, Ultra Violet और Sand Dune कलर ऑप्शन मिलने वाले हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इसके लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें 50+50+50 मेगापिक्सल के तीन धांसू सेंसर मिलेंगे।
OnePlus 15- Display, Storage and Price
वनप्लस 15 में आपको 7300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि 120W की Super Flash चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में आपको 50W की रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। स्मार्टफोन में 6.8 इंच की BOE Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो की165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज मिलेगी। कंपनी की तरफ से इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन आपको बता दें कि चीन के मार्केट में इसके बेस वेरिएंट जो कि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज को CNY 3,999 यानी करीब 50,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। भारत में इसे 50-60 हजार रुपये के सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है।
