टेक एंड गैजेट्स

AI Risk: ड्राइवरलेस कार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, एआई की चुनौती पर चर्चा तेज

Driverless Car Hits Human: बीजिंग स्थित सर्च इंजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी बायदू चीन में ड्राइवरलेस ड्राइविंग के विकास में अग्रणी है। इसका सबसे बड़ा ‘रोबोटैक्सी’ संचालन वुहान में है। कंपनी ने बताया कि पीड़ित को कोई बाहरी चोट नहीं आयी है।

Image

Driverless Car (Image-AP Photo/Andy Wong)

Driverless Car Hits Human: चीन के बीजिंग में एक ड्राइवरलेस कार द्वारा पैदल यात्री को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोग एआई की चुनौती पर चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कार निर्माता का पक्ष ले रहे हैं क्योंकि व्यक्ति कथित तौर पर गाड़ियों के लिये हरी बत्ती होने के बावजूद सड़क पार कर रहा था।

यात्री को नहीं आई चोट

कार निर्माता दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी बायदू (Baidu) ने चीनी मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि हरी बत्ती होते ही कार चलने लगी और उसकी पैदल यात्री से मामूली टक्कर हुई। कंपनी ने बताया कि पीड़ित को एक अस्पताल ले जाया गया जहां जांच में पाया गया कि उसे कोई बाहरी चोट नहीं आयी।

ड्राइवरलेस कार की चुनौतियों को उजागर करती है घटना

चीन के वित्तीय समाचार संगठन ‘यीकाई’ ने कहा कि वुहान शहर में रविवार को हुई यह घटना जटिल स्थितियों में ड्राइवरलेस कार की चुनौतियों को उजागर करती है। उसने एक विशेषज्ञ के हवाले से कहा कि यातायात कानूनों का उल्लंघन करने वाले वाहनों या पैदल यात्रियों से निपटने में इस टेक्नोलॉजी की सीमाएं हो सकती हैं।

पैदल यात्री ने नहीं किया ट्रैफिक नियम का पालन

‘शंघाई डेली’ समाचार पत्र ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर आयी तस्वीरों में एक व्यक्ति को चालक रहित कार के सामने सड़क पर बैठे हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर आयी टिप्पणियों में बायदू का काफी हद तक समर्थन करते हुए कहा गया है कि पैदल यात्री ने कानून तोड़ा था।

बीजिंग स्थित सर्च इंजन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी बायदू चीन में चालक रहित ड्राइविंग के विकास में अग्रणी है। इसका सबसे बड़ा ‘रोबोटैक्सी’ संचालन वुहान में है। इसका बेड़ा 300 कारों का है।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article