टेक एंड गैजेट्स

मेड-इन-इंडिया BharOS IIT मद्रास में हुआ तैयार, केंद्रीय मंत्री बोले भरोस नहीं भरोसा है

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 24, 2023, 05:40 PM IST

IIT मद्रास में जेएंडके ऑपरेशंस प्रा. लि. ने मेड-इन-इंडिया ऑपरेटिंग सिस्टम भरोस तैयार किया है. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ये ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा.

KEY HIGHLIGHTS
  • मेड-इन-इंडिया ऑपरेटिंग सिस्टम
  • IIT मद्रास में किया गया डेवेलप
  • केंद्रीय मंत्री बोले भरोस नहीं भरोसा

IIT Madras BharOS: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव ने आईआईटी, मद्रास द्वारा विकसित स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) ‘भारोस’ का मंगलवार को परीक्षण किया। प्रधान ने कहा, ‘‘एक मजबूत, स्वदेशी, भरोसेमंद और आत्मनिर्भर डिजिटल अवसंरचना की मुख्य लाभार्थी देश की गरीब जनता होगी। ‘भारोस’ डेटा की निजता की दिशा में एक सफल कदम है।’’ ‘भारोस’ को जेएंडके ऑपरेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया जिसका विकास मद्रास स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने किया है।

भारोस सेवाएं फिलहाल अति गोपनीयता और सुरक्षा जरूरत वाले संगठनों को प्रदान की जा रही हैं जिनके उपयोगकर्ता संवेदनशील जानकारी को संभालते हैं। इन उपयोगकर्ताओं को मोबाइल पर प्रतिबंधित ऐप पर गोपनीय संचार की आवश्यकता होती है। ऐसे उपयोगकर्ताओं को निजी 5-जी नेटवर्क के माध्यम से निजी क्लाउड सेवाओं तक पहुंच की आवश्यकता होती है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article