टेक एंड गैजेट्स

हवाई जहाज में पावर बैंक ले जाने के नियम? सफर शुरू करने से पहले जान लें नई गाइडलाइंस

आपको बता दें कि पावर बैंक एक पोर्टेबल बैटरी डिवाइस है जिसमें लिथियम-आयन और लिथियम-पॉलिमर बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। ये बैटरी बिजली को स्टोर करती है और जरूरत पड़ने पर हमारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करती हैं।

Image

हवाई सफर के दौरान आपको सावधानी पूर्वक पावर बैंक ले जाना चाहिए। (फोटो क्रेडिट-Digit)

हवाई जहाज में पावर बैंक ले जाने का मामला एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हैदराबाद से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची फ्लाइट पर मौजूद एक यात्री के पावरबैंक में अचानक आग लग गई जिससे विमान में अफरा तफरी मच गई। यह घटना मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। इस घटना के बाद से ही विमान में पावरबैंक ले जाने के नियम पर बात होने लगी है। इसलिए अगर आप हवाई सफर कर रहे हैं तो आपको DGCA की गाइडलाइन के बारे में जरूर जानना चाहिए।

हवाई सफर के दौरान कई बार लोग अपने साथ पावर बैंक यह सोचकर ले जाते हैं कि जरूरत पड़ने पर वे अपने फोन को इससे चार्ज कर पाएंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि पावर बैंक एक पोर्टेबल बैटरी डिवाइस है जिसमें लिथियम-आयन और लिथियम-पॉलिमर बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। ये बैटरी बिजली को स्टोर करती है और जरूरत पड़ने पर हमारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज करती हैं। हालांकि अगर किसी वजह से बैटरी का तापमान बढ़ जाए तो इसमें आग लगने का भी खतरा बढ़ जाता है।

क्या फ्लाइट में पावर बैंक ले जा सकते हैं?

आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में DGCA की तरफ से हवाई सफर के दौरान पावर बैंक ले जाने से संबंधित कुछ नियम पेश किए गए थे। अगर आप बहुत अधिक हवाई सफर करतें हैं तो आपको इनके बारे में जान ले चाहिए।

  • DGCA के मुताबिक पावर बैंक को केवल हैंड बैगेज में ही ले जाया जा सकता है। इसे चेक-इन बैग में रखना सख्त मना है।
  • आप हवाई यात्रा के दौरान 160Wh से कम क्षमता वाला पावर बैंक ही ले जा सकते हैं।
  • आप पावर बैंक को ओवरहेड बिन में भी नहीं रख सकते हैं। इसे आपको हमेशा अपने पास ही रखना होगा।
  • आप सफर के दौरान पावर बैंक को चार्ज नहीं कर सकते हैं और न ही इससे किसी डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।
  • अगर यात्री को पावर बैंक से किसी तरह की खराबी जैसे-गंध या फिर धुंआ का एहसास होता है तो उसे तुरंत केबिन क्रू को इसकी जानकारी देनी होगी।

पावर बैंक के साथ बरतें ये सावधानी

अगर आप पावर बैंक को हवाई सफर के दौरान साथ में ले जा रहे हैं तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है।

  • पावर बैंक को हमेशा अपने साथ रखें। इसे बैग के बाहरी पॉकेट में रखें
  • कभी भी पुराना या फिर लो क्वालिटी का पावर बैंक अपने साथ सफर में न ले जाएं।
  • अगर आपको पावर बैंक में किसी भी तरह की गंध या फुर धुंआ समझ में आए तो तुरंत इसकी जानकारी दें।
  • मोबाइल चार्ज होते ही पावर बैंक को तुरंत अनप्लग कर दें।
  • अगर आपको किसी भी वजह से पावर बैंक का इस्तेमाल करना पड़ रहा है तो चार्जिंग के समय इसे खुली जगह पर रखें।
यह भी पढ़ें- AC फटने से पहले देता है ये संकेत, किया इग्नोर तो बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article