टेक एंड गैजेट्स

Dell ने एक झटके में 12,500 कर्मियों को निकाला, AI बना गुनहगार

Dell Fires 12500 Employees of Global Workforce: इससे पहले लैपटॉप दिग्गज ने 2023 में करीब 13,000 कर्मचारियों को घर का रास्ता दिखाया था। अब कंपनी 10% कर्मचारियों की छंटनी कर रही है।

Image

Dell Layoffs (Image Source: iStockphoto)

Dell Layoffs: लैपटॉप दिग्गज डेल ने 12,500 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कंपनी ने बड़े पुनर्गठन की घोषणा करते हुए कहा कि हम कमजोर हो रहे हैं। हम मैनेजमेंट स्तर को ठीक कर रहे हैं और जहां हम निवेश करते हैं, वहां पुनः प्राथमिकता दे रहे हैं। कंपनी के इस फैसले से 10% कर्मचारी प्रभावित होंगे।

5 महीनों में दूसरी सबसे बड़ी छंटनी

डेल टेक्नोलॉजीज ने पिछले 15 महीनों में दूसरी सबसे बड़ी छंटनी की घोषणा की है। इस बार कंपनी ने लगभग 12,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जो इसके कार्यबल का लगभग 10 प्रतिशत है। छंटनी का कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और लेटेस्ट आईटी सॉल्यूशंस पर फोकस करने को माना जा रहा है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 2023 में करीब 13,000 कर्मचारियों को घर का रास्ता दिखाया था।

हालांकि, नौकरी में कटौती की सटीक संख्या का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, सेल्स डिवीजन के कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। द रजिस्टर की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशनल मैनेजमेंट को ठीक करने के लिए कंपनी छंटनी कर रही है।

Intel 15 प्रतिशत कर्मचारियों को भेजेगा घर

टेक सेक्टर में छंटनी का दौर खत्म नहीं हो रहा है डेल से पहले हाल ही में इंटेल ने भी छंटनी की घोषणा की है। इंटेल ने 15,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी 2024 के अंत तक कर्मचारियों की छंटनी करेगी। अमेरिकी चिप निर्माता ने कहा कि वह वित्तीय सुधार की योजना बना रहा है। बता दें कि 29 जून तक इंटेल में करीब 116,500 कर्मचारी काम करते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article