टेक एंड गैजेट्स

OnePlus ने भारत में लॉन्च किया स्पेशल एडिशन फोल्डेबल फोन, इसमें है 1024GB स्टोरेज और 28GB रैम

OnePlus Open Apex Edition Foldable Phone: वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV64B सेंसर भी शामिल है। इस फोन में शानदार डिस्प्ले और 4,805mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। फोन में दो सेल्फी कैमरे भी हैं।

Image

OnePlus Open Apex Edition

OnePlus Open Apex Edition Foldable Phone: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 7.82 इंच एमोलेड फोल्डेबल इनर डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस किया गया है। फोल्डेबल फोन को लेदर फिनिश डिजाइन और 1TB स्टोरेज मिलता है। फोन दमदार कैमरा सेटअप और 16GB तक रैम का सपोर्ट मिलता है।

भारत में कितनी है कीमत

वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन नए क्रिमसन शैडो रंग और लेदर बैक पैनल के साथ आता है। इसमें सिंगल 16GB रैम + 1TB स्टोरेज में आता है। इसकी भारत में कीमत 1,49,999 रुपये है। बता दें कि वनप्लस ओपन को पिछले साल अक्टूबर में 1,39,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था।

OnePlus Open Apex Edition: क्या है खासियत

वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन में 7.82 इंच का 2K एमोलेड इनर डिस्प्ले और 6.31 इंच 2K LTPO 3.0 सुपर फ्लूइड एमोलेड कवर डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट, 16 जीबी LPDDR5X रैम और 1 टीबी (1024 जीबी) UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। रैम को 28 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है।

DSLR है कैमरा

वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो हैसलब्लैड-ट्यून्ड हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी LYT-T808 CMOS प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV64B सेंसर और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है। फोन में सेल्फी के लिए दो कैमरे मिलते हैं, जो 20 मेगापिक्सल और 32 मेगापिक्सल के हैं।

OnePlus Open Apex Edition: बैटरी और चार्जिंग

वनप्लस ने ओपन एपेक्स एडिशन में 4,805mAh की बैटरी पैक है, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3 और जीपीएस के साथ टाइप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article