Dangerous Crypto Wallet Apps: अगर आप स्मार्टफोन पर क्रिप्टो वॉलेट इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। साइबल रिसर्च एंड इंटेलिजेंस लैब्स (CRIL) की नई रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर मौजूद 20 से ज्यादा खतरनाक क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट ऐप्स को पहचाना गया है, जो यूजर्स की वॉलेट रिकवरी जानकारी चुराकर उनका पूरा अकाउंट हैक कर सकते हैं।
क्यों खतरनाक हैं ये ऐप्स?
इन ऐप्स में इंस्टॉल करने के बाद यूज़र से उनकी 12 शब्दों वाली रिकवरी फ्रेज (wallet recovery phrase) मांगी जाती है, जो कि किसी भी क्रिप्टो वॉलेट की सुरक्षा की सबसे अहम कुंजी होती है। एक बार अगर यह फ्रेज हैकर के पास पहुंच जाती है, तो वे वॉलेट में मौजूद सभी संपत्ति को चुरा सकते हैं।
कैसे फैलाए जा रहे हैं ये ऐप्स?
ये ऐप्स पुराने वैध ऐप डेवलपर अकाउंट्स (जैसे गेमिंग या वीडियो टूल्स) का उपयोग कर रहे हैं, जिससे यूज़र्स का भरोसा हासिल किया जा सके। इनके इंटरफेस और पैकेज नेम इतने मिलते-जुलते हैं कि असली और नकली ऐप्स में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।
डिलीट करें ये ऐप्स
- Suiet Wallet- co.median.android.ljqjry
- SushiSwap- co.median.android.pkezyz
- Raydium- co.median.android.epwzyq
- Hyperliquid- co.median.android.epbdbn
- BullX Crypto- co.median.android.braqdy
- Pancake Swap- co.median.android.djrdyk
- OpenOcean Exchange- co.median.android.ozjjkx
- Raydium- co.median.android.pkzylr
- Hyperliquid- co.median.android.djerqq
- Suiet Wallet- co.median.android.noxmdz
- Suiet Wallet- co.median.android.epeall
- SushiSwap- co.median.android.brlljb
- Meteora Exchange- co.median.android.kbxqaj
- BullX Crypto- co.median.android.ozjwka
- Suiet Wallet- co.median.android.mpeaaw
- Hyperliquid- co.median.android.aaxblp
- Raydium- co.median.android.yakmje
- Hyperliquid- co.median.android.jroylx
- Pancake Swap- co.median.android.pkmxaj
- Harvest Finance blog- co.median.android.ljmeob
- तुरंत इन ऐप्स कोडिलीट करें।
- वॉलेट रिकवरी फ्रेज केवल आधिकारिक ऐप्स में ही डालें।
- ऐप्स केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ट्रस्टेड सोर्स से ही डाउनलोड करें।
- टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को इनेबल करें।
- समय-समय पर वॉलेट एक्टिविटी की निगरानी करें।
ऐप डिलीट कैसे करें?
- Settings > Apps में जाएं
- संदिग्ध ऐप चुनें > Uninstall पर टैप करें
- अगर Uninstall नहीं हो रहा हो,
- Settings > Security > Device admin apps में जाएं और ऐप का एक्सेस डिसेबल करें
