टेक एंड गैजेट्स

AMOLED डिस्प्ले और 13 दिन की बैटरी के साथ CMF की स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च

CMF Watch 3 Pro अपने प्राइस सेगमेंट में एक दमदार स्मार्टवॉच के रूप में सामने आई है। AI फीचर्स, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह उन यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है,

Image

CMF Watch 3 Pro

Nothing के सब-ब्रांड CMF ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro लॉन्च कर दी है। यह वॉच 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले, ड्यूल-बैंड GPS और AI-पावर्ड फिटनेस फीचर्स के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर लंबी बैटरी लाइफ देती है और यूजर्स को एडवांस हेल्थ व स्मार्ट फीचर्स का अनुभव प्रदान करती है।

कीमत और उपलब्धता

भारत में CMF Watch 3 Pro की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच डार्क ग्रे, लाइट ग्रीन, लाइट ग्रे और ऑरेंज जैसे चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी अर्ली एक्सेस सेल 7 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि ओपन सेल 8 मई से Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

डिस्प्ले और डिजाइन

CMF Watch 3 Pro में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 326ppi है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। वॉच में Always-On Display सपोर्ट के साथ 120 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस मिलते हैं, जिनमें AI-जनरेटेड और वीडियो वॉच फेस भी शामिल हैं। डिजाइन की बात करें तो इसमें प्रीमियम मेटल बॉडी और रिमूवेबल सिलिकॉन स्ट्रैप्स दिए गए हैं। साथ ही IP68 रेटिंग के कारण यह धूल और पानी से सुरक्षित रहती है।

स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी

यह स्मार्टवॉच Bluetooth 5.3 सपोर्ट के साथ आती है और एंड्रॉयड व iOS दोनों डिवाइसेज के साथ काम करती है। इसे Nothing X ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है, जिसमें हेल्थ डेटा, म्यूजिक कंट्रोल और कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके प्रमुख स्मार्ट फीचर्स के तौर पर ब्लूटूथ कॉलिंग, मैसेज नोटिफिकेशन और क्विक रिप्लाई, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, वेदर अपडेट, अलार्म, कैलेंडर, कैलकुलेटर और “Find My Phone” फीचर हैं। इसके अलावा, इसमें ChatGPT इंटीग्रेशन, वॉयस रिकॉर्डिंग के साथ ट्रांसक्रिप्शन और जेस्चर कंट्रोल भी दिए गए हैं।

AI फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग

CMF Watch 3 Pro में 131 स्पोर्ट्स मोड और 7 स्मार्ट एक्टिविटी रिकग्निशन मोड मिलते हैं। यह हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर्स सपोर्ट करती है।

AI फीचर्स के तहत इसमें पर्सनलाइज्ड रनिंग कोचिंग, वर्कआउट के बाद AI रिपोर्ट, रिकवरी गाइडेंस और ट्रेनिंग एनालिसिस, 5K और 10K रन के लिए एंड्योरेंस प्रेडिक्शन हैं। इसके अलावा, इसमें ब्रीदिंग एक्सरसाइज, हाइड्रेशन रिमाइंडर और एक्टिविटी स्कोर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

GPS और अन्य टेक्नोलॉजी

यह स्मार्टवॉच ड्यूल-बैंड GPS (L1 और L5) के साथ आती है और GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou जैसे नेविगेशन सिस्टम को सपोर्ट करती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर और SpO2 सेंसर जैसे कई एडवांस सेंसर दिए गए हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस

CMF Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक सामान्य उपयोग में 13 दिन तक बैटरी बैकअप है, वहीं हेवी यूज में 10 दिन, Always-On Display के साथ 4.5 दिन और पावर सेविंग मोड में 60 दिन तक बैटरी मिलती है। इसके अलावा, यह 17 घंटे तक ब्लूटूथ कॉलिंग और लगभग 17 घंटे GPS उपयोग का सपोर्ट देती है। वॉच को फुल चार्ज होने में करीब 99 मिनट का समय लगता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article