CMF Phone 1 First Sale: लंदन की टेक्नोलॉजी कंपनी नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने आज अपने पहले फोन की पहली सेल शुरू कर दी है। इस फोन को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। फोन के अलावा कंपनी ने CMF बड्स प्रो 2 और CMF वॉच प्रो 2 की बिक्री भी शुरू करने की घोषणा की है। चलिए जानते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
CMF फोन 1 (CMF Phone 1)
CMF फोन 1 अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस प्रदान करता है। यह भारत का पहला फोन है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000 mAh की बैटरी के साथ, 16 GB तक की रैम और नथिंग OS 2.6 का सपोर्ट मिलता है। फोन में शानदार डिस्प्ले और यूनिक और कस्टमाइज डिजाइन मिलता है। फोन में डेडिकेटेड पोर्ट्रेट सेंसर के साथ सोनी 50 MP रियर कैमरा और 16 एमपी फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6.67 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले में एक अल्ट्रा-स्मूथ 120 हर्ट्ज एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है।
CMF वॉच प्रो 2
यह एक वर्सटाइल और स्टाइलिश स्मार्टवॉच है, इसमें एक इंटरचेंजेबल बेजल डिजाइन, 1.32 इंच एमोलेड ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है जो हाई रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 100 से अधिक वॉच फेस कस्टमाइजेबल विकल्प भी दिए गए हैं। यह 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 5 स्पोर्ट के ऑटोमेटिक रिकॉग्निशन को सपोर्ट करता है। इसमें चौबीसों घंटे हेल्थ मॉनिटरिंग, ब्लूटूथ कॉल, म्यूजिक कंट्रोल और नोटिफिकेशन एवं रिमोट कैमरा कंट्रोल जैसे इंटेलिजेंट फीचर्स भी दिए गए हैं। IP68 वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस के साथ, यह एक एक्टिव लाइफस्टाइल सपोर्ट करती है। इसमें 11 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है।
CMF बड्स प्रो 2
CMF बड्स प्रो 2 को डुअल ड्राइवर्स, LDAC™ टेक्नोलॉजी, हाई-रेज ऑडियो वायरलेस सर्टिफिकेशन, 50 dB स्मार्ट ANC और कस्टमाइजेबल स्मार्ट डायल के साथ बेहतरीन ऑडियो अनुभव के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट थ्री-डायमेंशनल साउंडस्केप का भी सपोर्ट है। बड्स 10 मिनट के क्विक चार्ज में 43 घंटे की कुल बैटरी लाइफ और 7 घंटे का प्लेबैक देते हैं।
कीमत और उपलब्धता
- 6GB + 128GB - ₹15,999
- 8GB + 128GB - ₹17,999
क्या हैं ऑफर
सेल के पहले दिन ग्राहक खास बैंक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। ग्राहक CMF फोन 1 के 6GB + 128GB वैरिएंट को ₹14,999 और 8GB + 128GB वेरिएंट को ₹16,999 में खरीद सकते हैं।
CMF फोन 1 की एक्सेसरीज की कीमत
- केस - ₹1499
- स्टैंड - ₹799
- लैनयार्ड - ₹799
- कार्ड केस - ₹799
- CMF वॉच प्रो 2- ₹4,999 (डार्क ग्रे, ऐश ग्रे), ₹5,499 (वेगन लेदर में ब्लू और ऑरेंज)
- CMF वॉच प्रो 2- बेजल + स्ट्रैप सेट - ₹749
- CMF बड्स प्रो 2- ₹4,299
