Discount on Recharge Plans: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए पॉपुलर रही है। BSNL फेस्टिव सीजन में अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। बीएसएनएल का 1 रुपये वाला ऑफर हाल ही में खत्म हुआ है और अब नए ऑफर से सरकारी कंपनी ने बड़ा धमाका कर दिया है। BSNL अपने यूजर्स के लिए रिचार्ज प्लान्स पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। अगर आपके पास बीएसएनएल का सिम है तो आपके काफी पैसे बचने वाले हैं।
बीएसएनएल ने अपने डिस्काउंट ऑफर से मोबाइल यूजर्स की मौज करा दी है। BSNL की तरफ से ऐलान किया गया है कि वह अपने सेलेक्टेड प्रीपेड प्लान्स में ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफर देगी। अगर आप अपने एक नया रिचार्ज प्लान लेने जा रहे हैं तो अब आपको कंपनी के कुछ प्रीपेड प्लान्स में 2% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
लिमिटेड टाइम के लिए है ऑफर
आपको बात दें कि भार संचार निगम लिमिटेड की तरफ से यह ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए पेश किया गया है। रिचार्ज प्लान्स पर डिस्काउंट ऑफर ग्राहकों को 15 सितंबर 2025 से लेकर 15 अक्टूबर 2025 तक दिया जाएगा। अगर आप इस टाइम पीरियड में रिचार्ज प्लान खरीदते हैं तो आपको कम पैसे खर्च करने पड़ेंगे। आइए आपको उन रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताते हैं जिसमें डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।
इन रिचार्ज प्लान्स में मिलेगा डिस्काउंट ऑफर
सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने सबसे छोटो रिचार्ज प्लान 199 रुपये में ग्राहकों को 2% का डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के साथ आप इस प्लान में 3.8 रुपये की बचत कर पाएंगे।
BSNL की की तरफ से अपने 485 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में डिस्काउंट ऑफर देने का ऐलान किया गया है। अगर आप अभी इस प्लान को खरीदते हैं तो आप इसमें 9.6 रुपये की बचत कर पाएंगे।
बीएसएनएल अपने ग्राहकों को 1999 रुपये की कीमत वाले प्लान पर भी भारी छूट दे रहा है। अगर आप इस प्लान को अभी खरीदते हैं तो 2% का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इस ऑफर के साथ आप इस प्लान को 38 रुपये की बचत के साथ खरीद सकते हैं।
रिचार्ज प्लान के ऑफर्स
BSNL का 199 रुपये वाला प्रीपेडट रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं।
सरकारी कंपनी के 485 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 72 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही इसमें सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं।
अगर आप 1999 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरीदते हैं तो आपको एक साल की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 600GB डेटा ऑफर करती है। प्लान में आपको सभी मोबाइल नेटवर्क के लिए 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
