करोड़ों मोबाइल यूजर्स को मिली बड़ी राहत, इस सस्ते रिचार्ज प्लान में मिल रही है 365 दिनों की वैलिडिटी
अगर आप बार-बार रिचार्ज प्लान्स लेकर परेशान हो चुके हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। हम आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जो आपको एक साल की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है।
Authored by: Gaurav TiwariUpdated Sep 15 2026, 07:57 IST
Image Credit : Digit01 / 08
मोबाइल फोन्स आज के समय में हमारी बेसिक जरूरत बन चुके हैं। हालांकि अगर इसमें रिचार्ज प्लान्स न हो यह किसी भी काम के नहीं हैं। इसलिए न चाहते हुए भी यूजर्स को नया रिचार्ज प्लान खरीदना ही पड़ता है।
Image Credit : Digit02 / 08
आज के समय में ज्यादातर मोबाइल यूजर्स दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं और रिचार्ज प्लान खत्म होने के बाद दो नंबर रिचार्ज करना एक टेंशन वाला काम बन चुका है।
Image Credit : Digit03 / 08
अगर आप बार-बार मंथली रिचार्ज प्लान लेकर थक चुके हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। हम आपको एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जिसमें आपको पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Digit04 / 08
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान लेकर आई है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है।
Image Credit : Digit05 / 08
BSNL का यह रिचार्ज प्लान मोबाइल यूजर्स की बार-बार रिचार्ज प्लान खरीदने की टेंशन को पूरी तरह से खत्म कर देगा। अगर आप बार-बार रिचार्ज प्लान्स में पैसे नहीं खर्च करना चाहते तो सरकारी कंपनी का यह प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
Image Credit : Digit06 / 08
BSNL ने मोबाइल यूजर्स की सुविधा के लिए 2399 रुपये का शानदार प्लान पेश किया है। इस प्लान में आपको पहले 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने इस प्लान में एक नया ऑफर भी पेश किया था जिसमें 412 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही थी।
Image Credit : Digit07 / 08
सरकारी कंपनी के इस प्लान में मिलने वाले दूसरे ऑफर्स की बात करें तो इसमें आपको 365 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जाती है। इसके साथ ही आपको सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 SMS भी दिए जाते हैं।
Image Credit : Digit08 / 08
अगर आप कम कीमत में अधिक डेटा वाला प्लान चाहते हैं तो भी BSNL का यह प्लान आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको 365 दिनों के लिए हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है।