टेक एंड गैजेट्स

घर में लगा है WiFi फिर भी कछुए की चाल से चल रहा है इंटरनेट, ये एक छोटा सा काम खत्म करेगा बड़ी टेंशन

लगभग 99% लोग WiFi कनेक्शन इसीलिए लेते हैं ताकि उन्हें अच्छी इंटरनेट स्पीड मिल सके। लेकिन हमारी कुछ गलतियों की वजह से बड़ा रिचार्ज प्लान होने के बावजूद भी इंटरनेट स्पीड काफी स्लो मिलती है।

Image

आप कुछ आसान टिप्स फॉलो करके ब्रॉडबैंड कनेक्शन की इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

WiFi Tips Internet Connection Problems: तेज इंटरनेट स्पीड आज के समय में हर किसी की बेसिक जरूरत बन चुका है। जिन घरों में इंटरनेट का इस्तेमाल अधिक होता है वहां ज्यादातर लोग ब्रॉडबैंड कनेक्शन ही लेते हैं। ब्रॉडबैंड कनेक्शन में आपको दो बड़े फायदे देखने को मिलते हैं। पहला ये कि आपको इसमें अनलिमिटेड डेटा मिल जाता है और दूसरा फायदा यह है कि मोबाइल डेटा की तुलना में आपको कई गुना अधिक हाई स्पीड डेटा देखने को मिलती है। हालांकि कई बार ब्रॉडबैंड कनेक्शन में भी WiFi से इंटरनेट स्लो मिलती है। इसके पीछे कई सारी वजहें हो सकती हैं।

लगभग 99% लोग WiFi कनेक्शन इसीलिए लेते हैं ताकि उन्हें अच्छी इंटरनेट स्पीड मिल सके। लेकिन हमारी कुछ गलतियों की वजह से बड़ा रिचार्ज प्लान होने के बावजूद भी इंटरनेट स्पीड काफी स्लो मिलती है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से इंटरनेट स्पीड स्लो होती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

आपको बता दें कि अगर आप राउटर को इंस्टाल कराते समय लापरवाही बरतते हैं तो भी इंटरनेट स्पीड स्लो हो सकती है। अगर आपके घर में WiFi कनेक्शन है लेकिन इसके बावजूद इंटरनेट स्पीड स्लो है तो हो सकता है कि राउटर में कुछ दिक्कत हो। आप राउटर में कुछ साधारण से बदलाव करके इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते हैं।

इंस्टालेशन में न करें ये गलती

आपको बता दें कि कभी भी राउट को ऐसी जगह पर नहीं इंस्टाल कराना चाहिए जहां उसके आस पास मोटी दीवारें हों। अगर आपने भी ऐसी जगह पर राउटर लगवाया है तो इसकी वजह से भी इंटरनेट स्पीड स्लो ह सकती है। आपको तुरंत उसे दूसरी जगह पर इंस्टाल कराना चाहिए।

राउटर को ऑफ करें

ब्रॉडबैंड कनेक्शन में इंटरनेट स्पीड स्लो मिलने का एक कारण यह भी है कि आपने राउटर को बहुत दिनों से ऑफ न किया हो। अगर इंटरनेट स्पीड स्लो मिल रही है तो कुछ सेकंड के लिए राउटर को बंद कर दें।

घर के सेंटर पर राउटर लगाए

अगर आप चाहते हैं कि आपको घर के सभी कोनों पर बराबर इंटनेट स्पीड मिल तो आपको राउटर को घर के सेंटर पर लगवाना चाहिए। सभी जगह पर अच्छी इंटरनेट स्पीड न मिलने के पीछे राउटर की गलत प्लेसमेंट भी हो सकती है।

राउटर की इस बटन का यूज करें

आपको बता दें कि हर एक ब्रॉडबैंड राउटर में आपको एक रीसेट का बटन दिया जाता है। अगर आपको इंटरनेट कनेक्टिविटी अच्छी नहीं मिल रही है तो आपको राउटर के पीछे बने रीसेट को इस्तेमाल करना चाहिए। आप जैसे ही इस बटन को दबाते हैं राउट की सभी सेटिंग्स पूरी तरह से रीसेट हो जाएंगी और आपको हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article