टेक एंड गैजेट्स

10 हजार से कम में Samsung 5G फोन होगा आपका, यहां मिल रहा 48% डिस्काउंट

Samsung Galaxy F14 5G Big Discount: सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी में 6.6 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 1330 चिपसेट, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज पैक की गई है। स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं।

Image

SAMSUNG Galaxy F14 5G

Photo : Times Now Digital

Samsung Galaxy F14 5G Big Discount: सैमसंग के 5जी फोन सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। यदि आप भी 10 हजार से कम कीमत में कोई बढ़िया 5जी फोन खोज रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी में 6000 mAh की बैटरी, 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज और 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत, डिस्काउंट और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Samsung Galaxy F14 5G Price, Offers: कीमत और डिस्काउंट

सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,490 रुपये है, लेकिन फोन को फ्लिपकार्ट पर 48% डिस्काउंट के साथ 9,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन के साथ सीधा 9 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक भी मिल रहा है। यानी ऑफर और कार्ड के साथ आप सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी को 9 हजार से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

SAMSUNG Galaxy F14 5G Specifications: स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी में 6.6 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 1330 चिपसेट, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज पैक की गई है। स्टोरेज को आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं।

SAMSUNG Galaxy F14 5G: कैमरा और बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन के साथ 13 5G के बैंड और ऑडियो जैक भी है। हालांकि, फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है। चार्जर आपको अलग से खरीदना पड़ेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article