टेक एंड गैजेट्स

Ayodhya Ram Mandir Photos: रामलला की लेटेस्ट फोटो ऐसे करें डाउनलोड, यहां मिलेगा वॉलपेपर और GIF का खजाना

Ayodhya Ram Mandir Photos, HD Images Download: यदि आप इस भव्य आयोजन में शामिल होने अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं तो घर से भी इस शुभ दिन को खास बना सकते हैं। यहां हम राम मंदिर, भगवान राम की एचडी फोटो, मंत्रमुग्ध कर देने वाले वॉलपेपर डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं।

Image

Ayodhya Ram Mandir

Photo : Times Now Digital

Ayodhya ram mandir Photos, Images and Latest Pics 2024: राम मंदिर अयोध्या में रामलला का अभिषेक समारोह अब बहुत नजदीक है। 22 जनवरी को रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान किया जाएगा और पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल होगा। 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दिन कई राज्यों और केंद्र सरकार ने सार्वजनिक अवकाश या आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। यदि आप इस भव्य आयोजन में शामिल होने अयोध्या नहीं आ पा रहे हैं तो घर से भी इस शुभ दिन को खास बना सकते हैं। यहां हम राम मंदिर, भगवान राम की एचडी फोटो, मंत्रमुग्ध कर देने वाले वॉलपेपर और दिल को छू लेने वाली जय श्री राम फोटो को डाउनलोड करने का तरीका बता रहे हैं। चलिए जानते हैं।

Ayodhya Ram Mandir HD Photos: ऐसे डाउनलोड करें व्हाट्सएप स्टिकर, लेबल

  • अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर Google Play Store खोलें और सर्च बार में "अयोध्या राम मंदिर फोटो" टाइप करें।
  • सर्च रिजल्ट से अपना पसंदीदा ऐप चुनें और इसे डाउनलोड करें।
  • अब ऐप ओपन करें और अपनी पसंदीदा फोटो खोजें।
  • अब आप इन फोटो को स्टेटस पर लगा सकते हैं या दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं।

Ayodhya Ram Mandir GIF Download: मंत्रमुग्ध कर देंगी GIF

  • व्हाट्सएप ओपन करें और पर्सनल या ग्रुप चैट पर जाएं जहां आप GIF भेजना चाहते हैं।
  • मैसेजिंग बॉक्स में स्माइली आइकन पर टैप करें।
  • GIF विकल्प चुनें। सर्च आइकन पर क्लिक करें और "अयोध्या राम मंदिर" दर्ज करें।
  • "आपकी स्क्रीन विभिन्न अयोध्या राम मंदिर जीआईएफ डिस्प्ले करेगी।
  • अपना पसंद के GIF को चुनें और इसे दूसरों के साथ शेयर करने के लिए सेंड बटन पर टैप करें।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article