ASUS Zenbook A14, Vivobook 16: आसुस ने भारत में अपने दो नए AI-पावर्ड लैपटॉप Zenbook A14 और Vivobook 16 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों लैपटॉप को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस किया गया है। जेनबुक ए14 में सेरालुमिनियम चेसिस और केवल 980 ग्राम वजन मिलता है। यह इसे काफी कॉम्पैक्ट और लाइट बनाता है।
Asus ZenBook A14, Vivobook 16: कीमत
Asus ZenBook A14 (UX3407QA) की कीमत स्नैपड्रैगन X चिपसेट वाले वेरिएंट के लिए 99,990 रुपये है। और स्नैपड्रैगन X एलीट प्रोसेसर (UX3407RA) वाले वेरियंट की कीमत 1,29,990 रुपये है। वहीं Vivobook 16(X1607QA) की कीमत 65,990 रुपये है। इन लैपटॉप को आसुस ईशॉप, अमेजन और अन्य रिटेल प्लेटफार्म से खरीदा जा सकेगा।
Asus ZenBook A14: स्पेसिफिकेशन और खासियत
ZenBook A14 में 14 इंच का फुल-HD (1,200x1,920 पिक्सल) Lumina NanoEdge OLED डिस्प्ले है। इसके साथ 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है इसके साथ Snapdragon X प्रोसेसर और Snapdragon X Elite प्रोसेसर की पावर मिलती है। लैपटॉप में 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 512 जीबी की 512GB PCIe NVMe M.2 SSD स्टोरेज का सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो Asus ZenBook A14 में वाई-फाई 7 802.11ax और ब्लूटूथ 5.4, एंबियंट लाइट, कलर सेंसर, फुल-एचडी आसुस एआई आईआर कैमरा मिलता है। लैपटॉप में दो USB 4 टाइप-C पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 टाइप-A पोर्ट, एक स्टैंडर्ड HDMI 2.1 पोर्ट और एक 3.5mm ऑडियो जैक शामिल हैं। इसमें स्मार्ट जेस्चर सपोर्ट के साथ ErgoSense टचपैड भी है। इसमें Dolby Atmos तकनीक वाले स्पीकर और इनबिल्ट ऐरे माइक्रोफोन है। लैपटॉप में 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 70Wh बैटरी मिलती है।
Asus Vivobook 16: स्पेसिफिकेशन और खासियत
Asus Vivobook 16 में भी विंडोज 11 होम मिलता है। इसके साथ 16 इंच का फुल-HD+ (1,200x1,920) IPS डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम एड्रेनो iGPU और 45 TOPS हेक्सागन NPU के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन X X1-26-100 प्रोसेसर से लैस है। Asus Vivobook 16 में वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.3 के साथ दो USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, दो USB 4.0 Gen 3 Type-C पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक 3.5mm का सपोर्ट है। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 50Wh की बैटरी है।
