Asus ProArt P16/Photo-ASUS
आसुस ने भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Asus ProArt P16 को लॉन्च कर दिया है। Asus ProArt P16 की बिक्री कंपनी की साइट और रिटेल स्टोर से हो रही है। Asus ProArt P16 को नैनो ब्लैक कलर में पेश किया गया है। Asus ProArt P16 के साथ AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर के साथ Nvidia GeForce RTX 5090 GPU दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 64GB रैम के साथ 2TB तक SSD स्टोरेज भी दी गई है।
Asus ProArt P16 की भारत में शुरुआती कीमत 3,59,990 रुपये है जो कि बेस GPU वेरियंट की है। वहीं एक अन्य मॉडल कंपनी की साइट पर 5,03,990 रुपये की एमआरपी के साथ लिस्ट किया गया है, हालांकि इसे 4,19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। कंपनी की साइट के अलावा Asus ProArt P16 को अमेजन से भी खरीदा जा सकता है।
Asus ProArt P16 में Windows 11 Home दिया गया है। Asus ProArt P16 में 16 इंच की 4K (3,840x2,400 pixels) 120Hz OLED स्क्रीन है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स है। इसके साथ स्टाइलश का भी सपोर्ट है और एचडीआर ट्रू ब्लैक के लिए VESA का भी सर्टिफिकेशन मिला है।
Asus ProArt P16 में AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर के साथ 64GB LPDDR5x रैम और 2TB M.2 NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज है। इसके साथ एक खाली SSD स्लॉट भी मिलेगा। लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 5090 GPU है जो कि 24GB GDDR7 VRAM के साथ आता है। इसमें फुल एचडी कैमरा है और डॉल्बी एटमॉस का भी सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में डुअल बैंड Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 है। इसमें एक USB 4.0 Type-C port, एक USB 3.2 Gen 2 Type-C port, दो USB 3.2 Gen 2 Type-A ports, एक HDMI 2.1 port, एक 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक और एक DC-in port है। इसमें बैकलिट कीपैड भी मिलेगा। Asus ProArt P16 में 90Wh की बैटरी है जिसके साथ 240W वायर फास्ट चार्जिंग है।