Asus ने भारत में अपने बिजनेस सेगमेंट को मजबूत करते हुए ExpertBook Ultra के साथ ExpertBook P3 और P5 सीरीज लॉन्च की है। ये नए लैपटॉप खासतौर पर प्रोफेशनल्स और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें AI-पावर्ड Copilot+ फीचर्स, हल्का डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ शामिल है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में ExpertBook Ultra की शुरुआती कीमत 2,39,990 रुपये रखी गई है। वहीं ExpertBook P3 सीरीज 94,990 रुपये से शुरू होती है और P5 सीरीज की शुरुआती कीमत 2,14,990 रुपये है। ये सभी मॉडल Flipkart पर उपलब्ध हैं। ExpertBook Ultra के लिए 29 अप्रैल तक प्री-ऑर्डर ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें 5 साल की वारंटी, 20,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे शामिल हैं।
ExpertBook Ultra के फीचर्स
ExpertBook Ultra इस सीरीज का फ्लैगशिप मॉडल है, जिसमें 14-इंच का WQXGA+ OLED डिस्प्ले मिलता है। यह Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें Core Ultra X7 और Ultra 5 विकल्प शामिल हैं। इसमें 64GB तक RAM और 2TB तक SSD स्टोरेज दी गई है।
यह लैपटॉप AI के लिए Intel AI Boost NPU के साथ आता है, जो 50 TOPS तक परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा, इसमें Wi-Fi 7, Thunderbolt 4, Dolby Atmos ऑडियो, और 1080p IR वेबकैम जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। इसका वजन 1kg से भी कम है, जो इसे बेहद पोर्टेबल बनाता है।
ExpertBook P3 और P5 सीरीज़ की खासियत
ExpertBook P3 और P5 सीरीज में 14-इंच और 16-इंच डिस्प्ले ऑप्शन मिलते हैं। P3 सीरीज में Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 प्रोसेसर दिए गए हैं, जबकि P5 सीरीज में नए Core Ultra 7 चिप्स और AI NPU सपोर्ट मिलता है। इन लैपटॉप्स में 32GB तक RAM, 1TB SSD स्टोरेज और Windows 11 का सपोर्ट दिया गया है। AI ExpertMeet और MyASUS जैसे टूल्स भी शामिल हैं, जो वर्कफ्लो को आसान बनाते हैं।

Asus Laptop
बैटरी, डिजाइन और सिक्योरिटी
ExpertBook Ultra में 70Wh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि P3 और P5 सीरीज़ में 65W से 90W तक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। सभी मॉडल MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आते हैं। सिक्योरिटी के लिए TPM 2.0, फिंगरप्रिंट सेंसर, IR फेस रिकग्निशन और BIOS प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Asus का यह नया लाइनअप खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो हल्के, पावरफुल और AI-सपोर्टेड लैपटॉप की तलाश में हैं। Copilot+ और AI फीचर्स के साथ ये डिवाइस प्रोफेशनल वर्क को ज्यादा स्मार्ट और तेज बनाने का दावा करते हैं। इनमें से Asus ExpertBook Ultra का वजन महज 990 ग्राम है।
