Happy Janmashtami 2022 WhatsApp Stickers Wishes: स्टिकर्स भेजकर अपनों को दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 08:29 PM IST

Happy Krishna Janmashtami 2022 Send WhatsApp wishes stickers: जन्माष्टमी का पर्व भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर अगर आप अपनों को वॉट्सऐप पर स्टिकर भेजकर बधाई देना चाहते हैं तो जानें इसका तरीका।

Happy Janmashtami 2022 WhatsApp Stickers Wishes: स्टिकर्स भेजकर अपनों को दें जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Happy Krishna Janmashtami 2022 Send WhatsApp wishes stickers: भारत में इस बार भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन यानी जन्माष्टमी का पर्व 19 अगस्त यानी आज सेलिब्रेट किया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ उपवास रखकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा आराधना करते हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे को विश भी करते हैं। आजकल वॉट्सऐप का चलन है तो इसका इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। 

अगर आप भी WhatsApp यूजर हैं और दोस्तों और रिश्तेदारों को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विश करना चाहते हैं तो वॉट्सऐप स्टिकर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉट्सऐप स्टिकर्स को डाउनलोड करना और भेजना काफी आसान होता है। आइए जानते हैं इसका तरीका: 

जन्माष्टमी पर ऐसे भेजें WhatsApp स्टिकर्स: 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। 
  • फिर यहां जाकर आपको Janmashtami WhatsApp Stickers लिखकर सर्च करना होगा। 
  • इसके बाद सर्च रिजल्ट में आपको किसी भी एक बेहतर ऐप को डाउनलोड करना होगा। 
  • ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको उसमें कई तरह के ad नजर आ सकते हैं। 
  • इन्हें Skip कर आपको आगे बढ़ा होगा। 
  • फिर आपको कई तरह के स्टिकर पैक नजर आएंगे। 
  • इनमें से किसी भी एक स्टिकर पैक को सेलेक्ट करना होगा। 
  • इसके बाद आपको Add To WahtsApp को सेलेक्ट करना होगा। ऐसा करते ही ये स्टिकर पैक आपके वॉट्सऐप में ऐड हो जाएगा। 
  • इसके बाद इन्हें भेजने के लिए आपको किसी भी एक इंडिविजुअल चैट या ग्रुप को ओपन करना होगा। 
  • फिर चैट बार में मौजूद इमोजी आइकन को क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको स्क्रीन के बॉटम में स्टिकर का ऑप्शन नजर आएगा। 
  • इस पर टैप करने से स्टिकर्स के ऑप्शन नजर आएंगा। यहां आपका नया स्टिकर पैक भी दिखेगा। 
  • इसके बाद केवल आपको इनमें से किसी भी एक स्टिकर को सेलेक्ट सेंड करना होगा। 
     
End of Article