Hindi Diwas 2022: इन ऐप्स के जरिए आसानी से सीखें हिंदी, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 08:04 PM IST

Hindi Diwas 2022: अगर आप बेहतर हिंदी आसानी से सीखना चाहते हैं। तो हम यहां हर आयु वर्ग के लिए कुछ ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Hindi Diwas 2022: इन ऐप्स के जरिए आसानी से सीखें हिंदी, देखें लिस्ट

Hindi Diwas 2022: भारत में हर बार की तरह इस बार भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन 1949 में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हिंदी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। ऐसे में इसे अच्छे से जानना-समझना आपके लिए कई तरह की संभावनाओं को खोल सकता है। इस खास मौके पर हम यहां आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप आसानी से हिंदी को सीख सकते हैं। 

Mondly 

ये एक पॉपुलर लैंग्वेज लर्निंग ऐप है। इसमें कई भाषाएं सिखाई जाती हैं। उनमें से एक हिंदी भी है। ये ऐप कन्वर्सेशन हिंदी में ज्यादा फोकस करता है। इसमें शॉर्ट सेशन्स भी होते हैं। 

Drops

हिंदी सीखने के लिए ये भी एक पॉपुलर ऐप है। इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों ही डिवाइसेज में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए केवल आपको रोज 5 मिनट देना है। यहां व्याकरण की भी अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है। 

Learn Languages

ये ऐप कई सारी भाषाओं को सीखने के लिए काफी अच्छा है। इसी तरह ये हिंदी सीखने के लिए भी काफी काम आता है। यहां हिंदी मुहावरों और व्याकरण के जरिए सीखाया जाता है। इसे भी एंड्रॉयड और iOS दोनों में ही डाउनलोड किया जा सकता है। 

RBhasha Hindi

ये ऐप बच्चों के लिए खासतौर पर काफी अच्छा है। इसमें हिंदी वर्णमाला के एक-एक अक्षरों को बच्चों को काफी आकर्षक ढंग से सिखाया जाता है। इसे भी एंड्रॉयड और iOS दोनों में डाउनलोड किया जा सकता है। 

Learn Hindi Free

ये हिंदी सीखने के लिए एक फ्री और आसान ऐप है। इसमें ऑडियो उच्चारण उदाहरणों के साथ 9,000 से अधिक शब्द और वाक्यांश मिलते हैं। इसमें ऑफलाइन सपोर्ट भी मिलता है। इसे केवल एंड्रॉयड पर डाउनलोड किया जा सकता है। 

End of Article