Samsung के फोल्डेबल फोन्स पर ऐसे उठाएं भारी छूट का फायदा, कंपनी ने जारी किए नए ऑफर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 07:54 PM IST

Samsung ने लेटेस्ट Galaxy Z सीरीज फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर कुछ नए बैंक ऑफर्स की घोषणा की है। इन स्मार्टफोन्स में Galaxy Z Fold3 5G और Galaxy Z Flip3 5G शामिल हैं।

Samsung के फोल्डेबल फोन्स पर ऐसे उठाएं भारी छूट का फायदा, कंपनी ने जारी किए नए ऑफर्स

Samsung ने लेटेस्ट Galaxy Z सीरीज फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर कुछ नए बैंक ऑफर्स की घोषणा की है। इन स्मार्टफोन्स में Galaxy Z Fold3 5G और Galaxy Z Flip3 5G शामिल हैं। ग्राहकों को अब HDFC बैंक कार्ड्स के अलावा ICICI बैंक और SBI बैंक कार्ड्स पर अपग्रेड बोनस और कैशबैक ऑफर्स का फायदा मिलेगा। 

ग्राहक Samsung Galaxy Z Flip3 पर 10,000 रुपये तक और Galaxy Z Fold3 5G पर 7,000 रुपये तक अपग्रेड बोनस हासिल कर सकते हैं। ग्राहकों को ICICI, SBI और HDFC पर 7,000 रुपये तक का कैशबैक और Samsung Finance+ service के साथ 5,000 रुपये के कैशबैक का भी ऑप्शन रहेगा। 

साथ ही ग्राहक 11,999 रुपये के Galaxy Buds2 को 1,999 रुपये में भी खरीद पाएंगे। ये ऑफर्स फिलहाल Samsung.com/in, Samsung एक्सक्लूसिव स्टोर्स, लीडिंग रिटेल स्टोर्स और लीडिंग ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर उपलब्ध हैं। 

Galaxy Z Flip 3 5G की कीमत 

Galaxy Z Flip 3 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वाले दो वेरिएंट में आता है। इनकी कीमत क्रमश: 84,999 रुपये और 88,999 रुपये है। फोन को ग्राहक ब्लैक और क्रीम वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। 

Galaxy Z Fold 3 5G की कीमत 

सैमसंग का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट में आता है। इनकी कीमत क्रमश: 1,49,999 रुपये और 1,57,999 रुपये है। ग्राहक इसे फैंटम ब्लैक और फैंटम ग्रीन वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। 
 

End of Article