Realme Watch SZ100 स्मार्टवॉच भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 10:37 AM IST

Realme Watch SZ100 स्मार्टवॉच को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन, एक नए लीक में ये दावा किया गया है कि इस वियरेबल को इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा।

Realme Watch SZ100 स्मार्टवॉच भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च

Realme Watch SZ100 स्मार्टवॉच को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन, एक नए लीक में ये दावा किया गया है कि इस वियरेबल को इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टवॉच को दो अलग-अलग कलर में लॉन्च किया जाएगा। 

Mysmartprice की एक रिपोर्ट में ये कहा गया है कि Realme Watch SZ100 स्मार्टवॉच को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग इस महीने के अंत तक कर दी जाएगी। ये वॉच मैजिक ग्रे और लेक ब्लू कलर ऑप्शन में आएगी। हालांकि, इस बारे में रियलमी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। 

Realme Watch SZ100 को Realme TechLife Watch S100 स्मार्टवॉच के अपग्रेड के तौर पर भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस वॉच को भारत में मार्च में 2,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। ये ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

Realme Watch SZ100 के स्पेसिफिकेशन्स Realme TechLife Watch S100 से अपग्रेडेड होने की उम्मीद है। इस स्मार्टवॉच में 1.69-इंच (240x280 पिक्सल) कलर डिस्प्ले, 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, वेदर फोरकास्ट, म्यूजिक कंट्रोल और फाइंड माय फोन जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

ये वॉच 110 वॉच फेस और 24 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ भी आती है। इसकी बैटरी 260mAh की है और इसे सिंगल चार्ज में 12 दिन तक चलाया जा सकता है। 

End of Article