Redmi : रेडमी नोट 10एस स्मार्टफोन के साथ भारत में रेडमी की पहली स्मार्टवॉच लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2021, 06:15 PM IST

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी रेडमी इंडिया ने भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की है। साथ में नोट 10 एस स्मार्टफोन भी। इसमें कई बेहतरीन खूबियां हैं। 

Redmi : रेडमी नोट 10एस स्मार्टफोन के साथ भारत में रेडमी की पहली स्मार्टवॉच लॉन्च

Mi इंडिया का सब-ब्रांड रेडमी इंडिया ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी पहली रेडमी वॉच के साथ रेडमी नोट 10 एस स्मार्टफोन लॉन्च किया। स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB प्लस 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए रखी गई है, जबकि 6GB प्लस 128GB की कीमत 15,999 रुपए निर्धारित की गई है। यह 18 मई से ऑनलाइन यानी ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिये खरीदा जा सकता है। 

रेडमी नोट 10 एस की खूबियां

स्लीक डिजाइन, स्टनिंग कैमरा, बेहतरीन परफॉर्मेंस और स्मूथ डिस्पले।
6.43 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एएमओएलईडी डिस्पले वाला स्मार्टफोन क्वाड-कैमरा सेटअप
64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 गुणा जूम क्षमता के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा।
2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है।
बेहतरीन सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट-इन-डिस्पले कैमरा।
रेडमी नोट 10एस एक मीडियाटेक हेलियो जी95 चिपसेट द्वारा संचालित होता है।
एमआईयूआई 12.5 (अंतरिम) आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आने वाला पहला डिवाइस होगा
अब तक का सबसे साफ एमआईयूआई अनुभव होगा।






रेडमी स्मार्टवॉच

रेडमी स्मार्टवॉच 3,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च की गई रेडमी वॉच यूजर्स को वर्कआउट के दौरान अपने गति, दूरी और कैलोरी को ठीक से ट्रैक करने की अनुमति देती है। यह एक साथ वर्कआउट सेशन (कसरत सत्र) के लिए एक स्पष्ट और विस्तृत स्थिति प्रदान करने के लिए हृदय गति को लेकर भी निगरानी रखती है। स्मार्टवॉच में 11 पेशेवर स्पोर्ट्स मोड जैसे कि क्रिकेट, वॉकिंग, साइकलिंग, ट्रेकिंग, आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, पूल स्विमिंग, फ्रीस्टाइल आदि पेश किए गए हैं, जो वास्तविक समय में गतिविधि का ट्रैक स्वचालित रूप से रखते हैं।

इसके अलावा, यह उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ पेशेवर स्तर की स्वास्थ्य निगरानी प्रदान करती है, जैसे कि हृदय गति की निगरानी, नींद की निगरानी और निर्देशित श्वास आदि। इससे यूजर्स अपनी स्वास्थ्य स्थिति पर आसानी से नजर रख सकते हैं। यह 25 मई से मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट, मी होम्स और मी स्टूडियोज पर उपलब्ध होगी।

End of Article