11 हजार रुपये से कम में खोज रहे हैं नया फोन? Redmi का ये हैंडसेट दिल कर देगा खुश!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 02:01 PM IST

Xiaomi ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Helio G25 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

11 हजार रुपये से कम में खोज रहे हैं नया फोन? Redmi का ये हैंडसेट दिल कर देगा खुश!

Redmi 10A Sport को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे Redmi 9A Sport के अपग्रेड के तौर पर लॉन्च किया गया है। रैम और स्टोरेज को छोड़कर इस फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स Redmi 10A से मिलते-जुलते हैं। Redmi 10A को भारत में इस साल अप्रैल में पेश किया गया था। नए फोन की कीमत 11 हजार रुपये से कम रखी गई है। 

Redmi 10A Sport की कीमत 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 10,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इस नए स्मार्टफोन को Amazon और शाओमी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसे ब्लैक, ब्लू और स्लेट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Redmi 10A Sport के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12.5 पर चलता है और इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.53-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर मौजूद है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है। Redmi 10A Sport में 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यहां सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट  सेंसर रियर में दिया गया है। 

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v5 और GPS/ A-GPS का सपोर्ट मौजूद है। फोन की बैटरी 5,000mAh की है। यहां 10W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

End of Article