Oppo ने लॉन्च किया अपना पहला टैबलेट, iPad जैसा है डिजाइन, जानें कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2022, 07:21 PM IST

Oppo Pad को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का पहला टैब है। इसका डिजाइन Apple iPad से मिलता जुलता है। इस ओप्पो पैड में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11-इंच LCD स्क्रीन दी गई है।

Oppo ने लॉन्च किया अपना पहला टैबलेट, iPad जैसा है डिजाइन, जानें कीमत

Oppo Pad को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। ये कंपनी का पहला टैब है। इसका डिजाइन Apple iPad से मिलता जुलता है। इस ओप्पो पैड में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मौजूद है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11-इंच LCD स्क्रीन दी गई है। इसमें Oppo Pencil का भी सपोर्ट दिया गया है। 

Oppo Pad की बिक्री चीन में 3 मार्च से शुरू होगी। इसकी शुरुआती कीमत CNY 2,299 (लगभग 27,370 रुपये) रखी गई है। इसे ब्लैक और पर्पल वाले दो कलर ऑप्शन में उतारा गया है। कंपनी ने Oppo Pad Artist Edition को भी लॉन्च किया है और इसकी कीमत CNY 3,499 (लगभग 41,700 रुपये) रखी गई है। 

Oppo Pad के स्पेसिफिकेशन्स 

ओप्पो के इस पहले टैबलेट में 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मौजूद है। ये एंड्रॉयड 11 बेस्ड ColorsOS 12 पर चलता है। इसमें 120Hz टच सैंपलिंग रेट, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10 सपोर्ट के साथ 11-इंच (2,560×1,600 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है। 

कंपनी ने बताया है कि इसे लंबे समय तक के उपयोग के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है। इसकी मोटाई 7mm है और इसका वजन 510 ग्राम है। इसमें 8,360mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Oppo Pad के रियर में 8MP फ्रंट कैमरा और 13MP रियर कैमरा दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें क्वॉड स्पीकर सिस्टम मौजूद है। इस टैबलेट में Dolby Atmos और Hi-Res ऑडियो का भी सपोर्ट दिया गया है। फुल चार्ज में साथ मिलने वाले ओप्पो पेंसिल को यूजर्स 13 घंटे तक इस्तेमाल कर सकेंगे। 

End of Article