अगर गूगल सर्च रिजल्ट में आपका फोन नंबर और एड्रेस जैसी कोई निजी जानकारी नजर आ रही है तो आप गूगल से कह कर इसे हटवा सकते हैं। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए कहा है कि वो गूगल सर्च रिजल्ट से पर्सनल आइडेंटिफिकेशन वाली जानकारियां हटा देगा। ये नया फीचर जारी कर दिया गया है। इससे यूजर्स को अपनी निजी जानकारियों पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा।
गूगल से अपनी निजी जानकारियां सर्च रिजल्ट से हटाने के लिए ऐसे कहें:
- सबसे पहले गूगल सपोर्ट पेज पर जाएं।
- यहां आपको 'Request to remove your personal information on Google' का ऑप्शन मिलेगा। सीधे तौर पर दिखाई ना देने पर इसे ही टाइप कर सर्च कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको सही जानकारियों के साथ फॉर्म को भरना होगा।
- गूगल सर्च रिजल्ट से आप जिन जानकारियों को हटाना चाहते हैं उस बारे में जरूरी जानकारियां भरकर आपको फॉर्म सबमिट करना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद आपको गूगल की ओर से ऑटोमेटेड रिस्पॉन्स मिलेगा। इसमें कंफर्म किया जाएगा कि गूगल ने आपकी रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया है।
- इसके बाद गूगल आपकी रिक्वेस्ट को रिव्यू करेगा। साथ ही गूगल इस बारे में एडिशनल इंफॉर्मेशन भी मांग सकता है।
- जानकारियां मिलने के बाद गूगल इस पर एक्शन लेगा और इसकी जानकारी आपको मेल के जरिए दे दी जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें गूगल से पर्सनल कंटेंट हटाने के लिए रिक्वेस्ट करने पर कंटेंट केवल गूगल सर्च से हटेगा। लेकिन, ये इंटरनेट में मौजूद रहेगा। ऐसे में आपको होस्टिंग साइट से सीधे कॉन्टैक्ट करना होगा।
End of Article
