कैमरे और बैटरी क्वालिटी का किंग है ये दमदार फोन! जेब पर नहीं पड़ेगा भारी, देखें फीचर्स की पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2022, 10:17 AM IST

Motorola Moto G22 को आज भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक इस नए स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन में 50MP क्वॉड कैमरा सेटअप और MediaTek Helio प्रोसेसर दिया गया है।

कैमरे और बैटरी क्वालिटी का किंग है ये दमदार फोन! जेब पर नहीं पड़ेगा भारी, देखें फीचर्स की पूरी लिस्ट

Motorola Moto G22 को आज भारत में पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राहक इस नए स्मार्टफोन को दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे। मोटोरोला के इस नए स्मार्टफोन में 50MP क्वॉड कैमरा सेटअप और MediaTek Helio प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें डिस्प्ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। 

Moto G22 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक आज दोपहर 12 बजे से इसे मोटोरोला इंडिया ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। इस फोन को कॉस्मिक ब्लैक, आइसबर्ग ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

भारत में इसका मुकाबला  Redmi 10, Infinix Note 11S, Realme C25Y और Samsung Galaxy M12 जैसे फोन्स से है। Flipkart पर ग्राहकों को ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर 750 रुपये तक 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। 

Moto G22 के स्पेसिफिकेशन्स 

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला Moto G22 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है। 

इस फोन में 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G37 प्रोसेसर मौजूद है। Moto G22 की इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G22 में फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है। 

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, FM radio, GPS/ A-GPS, USB Type-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। 

End of Article