29 अगस्त को खुल सकता है पिटारा! Jio 5G और JioPhone 5G हो सकते हैं लॉन्च

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 07:34 PM IST

Reliance द्वारा 29 अगस्त को AGM 2022 कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा। इसमें Jio 5G और JioPhone 5G को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

29 अगस्त को खुल सकता है पिटारा! Jio 5G और JioPhone 5G हो सकते हैं लॉन्च

Jio 5G और JioPhone 5G को रिलायंस के अपकमिंग एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने 29 अगस्त को अपना 45वां AGM आयोजित करेगी। इस इवेंट के दौरान ढेरों घोषणाएं कंपनी आमतौर पर करती है। इस बार रिटेल बिजनेस से लेकर जियो प्लेटफॉर्म तक कई घोषणाएं संभव हैं। 

Reliance द्वारा भारत में 29 अगस्त को AGM 2022 कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा। चूंकि, सितंबर 5G का पहला फेज़ सितंबर में जारी हो सकता है। इसलिए कंपनी AGM के दौरान 5G को जारी किए जाने की घोषणा कर सकती है। हाल ही में स्पेक्ट्रम की नीलमी खत्म हुई है और इसमें सबसे बड़ी बोली जियो ने ही लगाई थी। 

चूंकि, भारत में जल्द ही 5G सेवाओं की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में जियो की ओर से सस्ता JioPhone 5G फोन की भी घोषणा रिलायंस AGM के दौरान की जा सकती है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन की कीमत 9,000 रुपये से 12,000 रुपये के बीच हो सकती है। 

JioPhone 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

JioPhone 5G पर एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर चल सकता है। साथ ही इसमें 6.5-इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) IPS डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 4GB रैम के साथ Snapdragon 480 प्रोसेसर हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिल सकता है। इसकी बैटरी  5,000mAh की हो सकती है। 

आपको बता दें कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने ये कंफर्म किया है कि दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम जैसे 13 शहरों में पहले फेज में 5G को उपलब्ध कराया जाएगा। 

End of Article