Gizmore GIZFIT Glow: 2,499 रुपये की इस वॉच में हैं महंगे मॉडल्स वाले फीचर्स, बिना फोन भी कर सकते हैं बात!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 04:48 PM IST

Gizmore GIZFIT Glow: Gizmore की एक नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हुई है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग समेत कई धमाकेदार फीचर्स दिए गए हैं।

Gizmore GIZFIT Glow: 2,499 रुपये की इस वॉच में हैं महंगे मॉडल्स वाले फीचर्स, बिना फोन भी कर सकते हैं बात!

Gizmore GIZFIT Glow: Gizmore ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच GIZFIT Glow को लॉन्च कर दिया है। ये एक अफोर्डेबल स्मार्टवॉच है। इसमें AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, और दूसरे हेल्थ और वेलनेस फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें कई स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस वॉच की कीमत और बाकी फीचर्स। 

कीमत 

Gizmore GIZFIT Glow की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। हालांकि, ऑनगोइंग फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में ग्राहक इस स्मार्टवॉच को 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसे ब्लैक, ब्राउन और बरगंडी कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। साथ ही स्ट्रैप्स के लिए भी इसमें कई कलर ऑप्शन्स आपको मिलेंगे। 

GIZFIT Glow के फीचर्स 

इस स्मार्टवॉच में 1.37-इंच ऑलवेज ऑन AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यहां डायल के साथ लेदर स्ट्रैप भी मौजूद है। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 420X420 है और इसकी ब्राइटनेस 550 nits तक है। ऐसे में इसे ब्राइट सनलाइट में भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है। 

साथ ही आपको बता दें कि ये स्मार्टवॉच IP68 सर्टिफाइड है। यानी ये वाटर, स्वेट और डस्टप्रूफ है। साथ ही इसमें कई वॉच फेस और कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स भी दिए गए हैं। 

GIZFIT Glow में इंटेलिजेंट स्प्लिट स्क्रीन फीचर भी दिया गया है। ये ज्यादा उपयोग होने वाले फीचर्स के लिए क्विक एक्सेस देता है। साथ ही इसमें नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन भी मौजूद है। इस वॉच में Google Voice Assistant और Apple Siri का भी सपोर्ट दिया गया है। 

हेल्थ को ध्यान में रखकर इसमें SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और फीमेल हेल्थ ट्रैकर भी दिया गया है। इस वॉच में कई स्पोर्ट्स मोड्स भी दिए गए हैं। 

इन सबके अलावा इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। इससे आप वॉच पर कॉल रिसीव कर सकते हैं। इसके लिए इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। 

End of Article