Flipkart पर Big Saving Days 2022 सेल लाइव है और ये कल यानी 16 मार्च तक जारी रहेगी। इस दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के अलावा यहां प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स और एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए SBI के साथ साझेदारी की है। इससे SBI क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 1,250 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।
iPhone SE (2020)
फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को 39,900 रुपये की जगह 29,999 रुपये में ऑफर किया जा रहा है। यानी ग्राहकों को इसमें 9,901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर 750 रुपये की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं। एक्सचेंज के जरिए डिस्काउंट के अमाउंट को और बढ़ाया जा सकता है।
Motorola Edge 20 Fusion
फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन को 24,999 रुपये की जगह 20,499 रुपये में सेल किया जा रहा है। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्राहकों को 750 रुपये का भी डिस्काउंट मिलेगा। ये फोन 108MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है।
Poco M3 Pro 5G
पोको के इस स्मार्टफोन को सेल में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल किया जा रहा है। साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 750 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। ये फोन MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ आता है।
Realme Book Slim
फ्लिपकार्ट पर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले Realme Book Slim Core i3 वेरिएंट को 54,999 रुपये की जगह 39,990 रुपये में सेल किया जा रहा है। SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए ग्राहकों को इस पर 1,250 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा।
Realme Band 2
ऑनगोइंग फ्लिपकार्ट सेल में Realme Band 2 की बिक्री 3,499 रुपये की जगह 1,999 रुपये में की जा रही है। ये डिवाइस रियल टाइम हार्ट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर और 12 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आती है।
