Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 23 सितंबर से होने वाली है। सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ढेरों स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर डील्स और ऑफर्स के जानकारी दे रही है। इस बीच Poco ने भी अपने स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी दे दी है। आइए जानते हैं ऑफर्स।
Poco फोन्स पर ये होंगे ऑफर्स
Poco M5 कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान डिस्काउंट के साथ होगी। इस फोन को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे सेल में ग्राहक 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस कीमत में कार्ड डिस्काउंट शामिल होगा। ग्राहकों को ICICI बैंक और एक्सिस बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
बैंक ऑफर्स के अलावा ग्राहकों को एक साल के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। साथ ही 6 महीने के लिए फ्री स्क्रीन प्रोटेक्शन भी मिलेगा।
इसी तरह कंपनी ने जानकारी दी है कि Poco X4 Pro 5G को ग्राहक सेल के दौरान 18,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इसमें भी बैंक ऑफर्स शामिल होंगे। ये फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आता है।
अंत में Poco M4 Pro 5G की बात करें तो इस फोन को भारत में 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहक इस 5G स्मार्टफोन को 11,499 रुपये में खरीद पाएंगे। इस कीमत में बैंक ऑफर्स शामिल होंगे। ये फोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 50MP डुअल-कैमरा सेटअप के साथ आता है।
