Apple iPhone 13 पर Amazon पर 5,000 रुपये की छूट दी जा रही है। ये छूट केवल iPhone 13 पर दी जा रही है ना कि iPhone 13 mini पर। ये डिस्काउंट iPhone 13 के सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है। आपको बता दें फ्लिपकार्ट पर भी iPhone 13 के सभी वेरिएंट्स पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
हालांकि, Aamzon पर iPhone 13 पर ICICI बैंक और SBI क्रेडिट कार्ड्स पर 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यानी अगर आप ICICI या SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको iPhone 13 पर 11,000 रुपये का इफेक्टिव डिस्काउंट मिल जाएगा।
iPhone 13 128GB वेरिएंट अमेजन पर 79,900 रुपये की जगह 74,900 रुपये में लिस्टेड है। इसे कैशबैक ऑफर के साथ क्लब किया जाए तो ग्राहक इसे 68,900 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद पाएंगे। इसी तरह 256GB वेरिएंट को 89,900 रुपये की जगह 84,900 रुपये में और 512GB वेरिएंट को 1,09,900 रुपये की जगह 1,04,900 रुपये में लिस्ट किया गया है।
कैशबैक ऑफर शामिल करने पर ग्राहक 256GB वेरिएंट को 78,900 रुपये में और 512GB वेरिएंट को 98,900 रुपये में खरीद पाएंगे। ध्यान रहे कैशबैक का अमाउंट 90 दिनों के आसपास में आएगा।
Apple iPhone 13 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले, 60Hz रिफ्रेश रेट, A15 Bionic प्रोसेसर, रियर में 12MP डुअल कैमरा सेटअप, 12MP सेल्फी कैमरा, IR बेस्ड फेस ID, सेंसर शिफ्ट टेक्नोलॉजी और IP68 वाटर रेसिटेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं।
