इस प्रीपेड प्लान में 180 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज मिलता है 3GB डेटा, कीमत 1,000 रुपये से भी कम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 01:43 PM IST

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को ढेरों प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। ऐसे में ग्राहकों को सही प्लान सेलेक्ट करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। अगर आप उनमें से हैं जो लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं। तो हम आपका काम यहां थोड़ा आसान करने वाले हैं।

इस प्रीपेड प्लान में 180 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज मिलता है 3GB डेटा, कीमत 1,000 रुपये से भी कम

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को ढेरों प्रीपेड प्लान्स ऑफर करता है। ऐसे में ग्राहकों को सही प्लान सेलेक्ट करने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। अगर आप उनमें से हैं जो लंबी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं। तो हम आपका काम यहां थोड़ा आसान करने वाले हैं। हम यहां आपको 1,000 रुपये के अंदर मिलने वाले एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें कई तरह के बेनिफिट्स मिलते हैं। 

दरअसल हम BSNL के 997 रुपये वाले प्लान के बारे में बात कर रहे हैं। अगर ये कीमत जियो, एयरटेल या Vi के प्लान की होती तो आप केवल 84 दिन तक या इससे कम दिन की वैलिडिटी उम्मीद करते। लेकिन, BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को 180 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है। आपको बता दें कि BSNL देश के सभी हिस्सों में 4G नेटवर्क ऑफर नहीं करता। लेकिन, ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन है जहां BSNL का नेटवर्क कवरेज शानदार है। 

आपको बता दें कि BSNL के इस प्लान में ग्राहकों को रोज 3GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS दिए जाते हैं। साथ ही यहां 180 दिन के लिए लोकधुन कंटेंट और दो महीने के लिए PRBT एक्सेस भी दिया जाता है। डेटा की डेली लिमिट के बाद ग्राहकों को इस प्लान में इंटरनेट मिलना जारी रहेगा। लेकिन, स्पीड घटकर 80 Kbps हो जाएगी। 

अगर आप उनमें से हैं जहां BSNL 4G नेटवर्क ऑफर करता है। साथ ही अगर आप ज्यादा बाहर ट्रैवल भी नहीं करते। तो ये प्लान आपके बेहद शानदार है। क्योंकि, इतनी लंबी वैलिडिटी के दौरान रोजाना 3GB डेटा मिलना काफी बड़ी बात है। साथ ही आपको बता दें कि ये कोई नया प्लान नहीं है। ये प्लान BSNL के पोर्टफोलियो में पहले से ही मौजूद है। 

End of Article