BSNL लाया जबरदस्त प्लान! 800 रुपये से कम में मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी, रोज 2GB डेटा भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 08:46 PM IST

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बुधवार को अपने नए 797 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को पेश किया है। इसमें 365 दिन की वैलिडिटी ग्राहकों को मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को रोज अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100SMS मिलेगा। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 797 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी ग्राहकों को एडिशनल तौर पर मिलेगी।

BSNL लाया जबरदस्त प्लान! 800 रुपये से कम में मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी, रोज 2GB डेटा भी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बुधवार को अपने नए 797 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को पेश किया है। इसमें 365 दिन की वैलिडिटी ग्राहकों को मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को रोज अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 2GB हाई-स्पीड डेटा और 100SMS मिलेगा। इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 797 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में 30 दिन की वैलिडिटी ग्राहकों को एडिशनल तौर पर मिलेगी। ऐसे में प्लान की टोटल वैलिडिटी 395 दिन की हो जाएगी। ये प्लान देशभर में लागू होगा। 

BSNL के 797 रुपये वाले प्लान के बारे में विस्तार से बात करें तो इसमें ग्राहकों को 60 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स, 2GB हाई स्पीड डेट और रोज 100SMS मिलेगा। यानी भले ही प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है, लेकिन बेनिफिट्स केवल शुरू दो ही महीने मिलेंगे। साथ ही 2GB डेली डेटा की लिमिट के बाद डेटा की स्पीड घटकर 80Kbps हो जाएगी। 

BSNL Karnataka डिवीजन ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है कि 30 दिन की एडिशन वैलिडिटी वाला ऑफर 12 जून तक लागू होगा। गैजेट्स 360 के मुताबिक ये प्लान BSNL के ऑपरेशन वाले देशभर के सारे सर्किलों में लागू होगा। 

BSNL के ग्राहक इस प्लान को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं। साथ ही ये BSNL Selfcare ऐप पर 4 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ भी उपलब्ध है। साथ ही इसे Google Pay और Paytm जैसे थर्ड पार्टी सोर्सेज से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने 797 रुपये वाला प्लान लाकर लोगों को ये ऑप्शन दिया है कि वे एक बार रिचार्ज कराकर 395 दिन एक्टिव रह सकते हैं। 

End of Article