29 जून तक BSNL दे रहा है ये खास ऑफर, प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 10:32 AM IST

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों को 24 जून से लेकर 29 जून तक एक स्पेशल ऑफर दे रहा है। ये ऑफर केवल एक प्रीपेड प्लान पर दिया जा रहा है। BSNL ने घोषणा की है कि वो इस प्लान में टॉकटाइम प्लान की MRP के बराबर फुल यूसेज वैल्यू ग्राहकों को देगा।

29 जून तक BSNL दे रहा है ये खास ऑफर, प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा फायदा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों को 24 जून से लेकर 29 जून तक एक स्पेशल ऑफर दे रहा है। ये ऑफर केवल एक प्रीपेड प्लान पर दिया जा रहा है। BSNL ने घोषणा की है कि वो इस प्लान में टॉकटाइम प्लान की MRP के बराबर फुल यूसेज वैल्यू ग्राहकों को देगा। हालांकि, ये ऑफर केवल 110 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर दिया जा रहा है। 

ऐसे में अगर यूजर 24 जून से 29 जून के बीच 110 रुपये वाला प्लान खरीदता है तो उसे 110 रुपये का फुल यूसेज वैल्यू मिलेगा। आपको बता दें BSNL ने 11 जून से 12 जून और 18 जून से 19 जून के बीच भी ऐसा ही ऑफर पेश किया था। ग्राहक नए प्लान को वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के जरिए खरीद सकते हैं। 

ध्यान देने वाली बात ये है कि ये ऑफर केवल चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल में रह रहे ग्राहकों के लिए है। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, आपको बता दें कि अगर आप ज्यादा लोगों को कॉल नहीं करते तो 110 रुपये वाला टॉकटाइम वाउचर एक बेहतर विकल्प है। 

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि BSNL ने हाल ही में अपने नए 19 रुपये वाले एक प्लान को पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। अपने सेकेंडरी मोबाइल नंबर को एक्टिव रखने के लिए ये सबसे सस्ता प्लान है। आप अगर किसी नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं तो BSNL में पोर्ट भी कर सकते हैं। 

BSNL ने इस नए प्लान का नाम VoiceRateCutter_19 रखा है। इससे ऑन-नेट और ऑफ-नेट कॉल रेट घटकर 20 पैसे प्रति मिनट हो जाएंगे। हालांकि, इस प्लान में ग्राहकों को डेटा या मेन बैलेंस नहीं मिलेगा। लेकिन, सिम कार्ड एक्टिव रखेगा और इसमें कॉल रिसीव हो सकेंगे। अगर आप 12 महीने के लिए इस प्लान को खरीदेंगे तो आपको केवल 228 रुपये ही देने होंगे। 

End of Article