Best Budget Smartphones: ये हैं 10 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 07:59 PM IST

Top 5 Smartphones Under Rs 10000: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और बजट 10 हजार से कम है। तो हम यहां आपको मार्केट में 10 हजार से कम में मिलने वाले कुछ अच्छे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Best Budget Smartphones: ये हैं 10 हजार रुपये के अंदर खरीदने के लिए बेस्ट स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

Top 5 Smartphones Under Rs 10000: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और बजट 10 हजार से कम है। तो हम यहां आपको मार्केट में 10 हजार से कम में मिलने वाले कुछ अच्छे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में Redmi, Realme, Poco, Micromax और Tecno के फोन लिस्ट किए गए हैं। 

Redmi 10A

इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 8,499 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे 26 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Amazon से खरीद पाएंगे। इस स्मार्टफोन में 6.53-इंच HD+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 प्रोसेसर, 13MP प्राइमरी कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Realme C31

इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। ये फोन 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले, 12nm Unisoc T612 प्रोसेसर, 13MP प्राइमरी कैमरा, 5,000mAh बैटरी और 5MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है। 

Poco C31

आपकी जानकारी के लिए बता दें Poco, Xiaomi का सब ब्रैंड है। Poco C31 की शुरुआती कीमत भारत में 8,499 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। ये फोन 6.53-इंच HD+ डिस्प्ले, MediaTek Helio G35 प्रोसेसर, 13MP प्राइमरी कैमरा, 5MP सेल्फी कैमरा और 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। 

Tecno Spark 8T

Amazon से इस स्मार्टफोन को 9,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन 6.6-इंच FHD+ डिस्प्ले, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी, 7GB तक रैम, 8MP सेल्फी कैमरा और Helio G35 प्रोसेसर के साथ आता है। 

Infinix Hot 10S 

इस स्मार्टफोन को  Flipkart से 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर, 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा, 6000mAh की बैटरी, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच डिस्प्ले और एंड्रॉयड 11 के साथ आता है।  

End of Article