इस YouTube वीडियो ने बनाया इतिहास, 1000 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2022, 04:04 PM IST

पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी YouTube वीडियो ने 10 बिलियन यानी 1000 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार किया है। ये वीडियो और कोई नहीं बल्कि बच्चों के लिए बनाया गया गाना Baby Shark है। Pinkfong के Baby Shark सॉन्ग ने ये रिकॉर्ड 13 जनवरी 2022 को बनाया।

इस YouTube वीडियो ने बनाया इतिहास, 1000 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया

पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी YouTube वीडियो ने 10 बिलियन यानी 1000 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार किया है। ये वीडियो और कोई नहीं बल्कि बच्चों के लिए बनाया गया गाना Baby Shark है। Pinkfong के Baby Shark सॉन्ग ने ये रिकॉर्ड 13 जनवरी 2022 को बनाया। ये YouTube के इतिहास का पहला वीडियो है जिसे 10 बिलियन बार देखा गया है। 

इस रिकॉर्ड के साथ ही YouTube के दूसरे सबसे ज्यादा बार देखे गए वीडियो Luis Fonsi के Despacito के बीच फासल और बढ़ गया है। Baby Shark गाने की बात करें तो इसे साउथ कोरियन एजुकेशनल एंटरटेनमेंट फर्म Pinkfong ने प्रोड्यूस किया है। इसमें कोरियन-अमेरिकन सिंगर Hope Segoine की आवाज है। 

बेबी शार्क सॉन्ग को साल 2016 में रिलीज किया गया था और पिछले साल नवंबर में इस गाने को 7.04 बिलियन बार देखा जा चुका था। ये तब भी YouTube पर सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो था। आपको बता दें 10 बिलियन का आंकड़ा छूने के बाद Pinkfong ने दुनियाभर के बच्चों से इस खास मौके पर 'बेबी शार्क डांस मोमेंट्स' शेयर करने को कहा है। 

YouTube के सबसे ज्यादा देखे टॉप 5 वीडियोज की बात करें तो यहां पहले नंबर के Baby Shark Dance के बाद दूसरे नंबर पर Despacito है। वहीं, तीसरे नंबर पर LooLoo Kids के Johny Johny Yes Papa ने जगह बनाई है। इसी तरह Ed Sheeran का Shape of You सॉन्ग चौथे नंबर पर और Wiz Khalifa का See You Again सॉन्ग पांचवे नंबर पर है। 

End of Article