Flipkart ऑफर: 12,000 रुपये से कम में ऐसे खरीदें नया iPhone, मिस ना करें डील!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 08:09 PM IST

अगर आप एक नया iPhone खरीदना चाह रहे हैं तो आपके लिए ये एक अच्छा समय हो सकता है। आप अभी फ्लिपकार्ट से एक iPhone को 12,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।

Flipkart ऑफर: 12,000 रुपये से कम में ऐसे खरीदें नया iPhone, मिस ना करें डील!

Flipkart Offer: ऐसी उम्मीद है कि बस कुछ ही हफ्तों में नए iPhone मॉडल्स लॉन्च हो जाएंगे। इस बीच पुराने iPhone मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजन पर iPhone 13 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। तो वहीं, फ्लिपकार्ट पर iPhone SE पर छूट दी जा रही है। ऐसे में अगर आप एक नया iPhone खरीदना चाह रहे हैं तो हम आपको यहां ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

ये है डील 

iPhone SE (2020) 64GB को फ्लिपकार्ट पर 30,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। साथ ही यहां SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके तहत आप 1500 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। इतना ही नहीं ग्राहकों को यहां 17,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप इन दोनों ऑफर का फायदा उठा पाते हैं तो आपको ये फोन केवल 11,999 रुपये में ही मिल जाएगा। ये ऑफर कब तक जारी है। फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

iPhone SE (2020) के स्पेसिफिकेशन्स 

इस फोन में 4.7-इंच Retina HD डिस्प्ले मिलता है। साथ ही इसमें टच ID भी मिलता है। ये फोन Apple A13 Bionic प्रोसेसर के साथ आता है। इसके रियर में फोटोग्राफी के लिए 12MP का कैमरा मिलता है। साथ ही सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 7MP कैमरा दिया गया है। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। 

इसी तरह iPhone 13 डील के बारे में बात करें तो अमेजन पर इसकी बिक्री 79,900 रुपये की जगह 70,900 रुपये में हो रही है। यानी यहां 9,000 रुपये का डिस्काउंट ग्राहकों को दिया जा रहा है। साथ ही यहां 12,700 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

End of Article