Apple के इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही है भारी छूट, स्टूडेंट्स उठाएं फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 12:32 PM IST

Apple ने ग्राहकों के लिए भारत में बैक टू स्कूल प्रोग्राम के तहत नए ऑफर्स की घोषणा की है। इस नए प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स और एजुकेटर्स एलिजिबल iPad और Mac छूट का फायदा उठा सकते हैं।

Apple के इन प्रोडक्ट्स पर मिल रही है भारी छूट, स्टूडेंट्स उठाएं फायदा

Apple ने ग्राहकों के लिए भारत में बैक टू स्कूल प्रोग्राम के तहत नए ऑफर्स की घोषणा की है। इस नए प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स और एजुकेटर्स एलिजिबल iPad और Mac छूट का फायदा उठा सकते हैं। डिस्काउंट के अलावा एलिजिबल कस्टमर्स को 6 महीने के लिए फ्री ऐपल म्यूजिक और AirPods का एक पेयर फ्री मिलेगा। 

बैक टू स्कूल प्रोग्राम के तहत दिए जा रहे ऑफर्स लाइव हो गए हैं और इनका फायदा ग्राहक 22 सितंबर तक उठा सकेंगे। कंपनी ने उन डिवाइसेज की जानकारी दे दी है कि जिन पर डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। ग्राहकों को Apple Care+ पर 20 प्रतिशत डिस्काउंट भी मिलेगा। 

इस प्रोग्राम के तहत स्टूडेंट्स, एजुकेटर्स और एलिजिबल स्टाफ iPad Air 5th gen को 54,900 रुपये की जगह 50,780 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह ग्राहक 11-inch iPad Pro (3rd gen) और 12.9-inch iPad Pro (5th gen) पर भी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। 11th-gen iPad Pro को 68,300 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

इन सबके अलावा ग्राहक M2 MacBook Air को डिस्काउंट के तहत 1,09,900 रुपये और M2 MacBook Pro को 1,19,900 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, M1 MacBook Air को 89,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

M1 Pro और M1 Max चिप ऑप्शन के साथ आने वाले MacBook Pro 14-इंच, को 1,75,410 रुपये की शुरुआती कीमत पर ग्राहक खरीद सकते हैं। इसी तरह 16-inch MacBook Pro को 2,15,910 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, M1 iMac को ग्राहक बैक टू स्कूल ऑफर के तहत 1,07,910 रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि ऊपर बताए गए किसी भी Mac और iPad को खरीदने पर ग्राहकों को AirPods फ्री मिलेंगे।  

End of Article