Alexa सपोर्ट और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Amazfit की नई वॉच भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 01:54 PM IST

Amazfit ने भारत में Amazfit GTR 2 के नए वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि नई स्मार्टवॉच में बेहतरीन हेल्थ और फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। इस नई स्मार्टवॉच में HD AMOLED डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है।

Alexa सपोर्ट और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Amazfit की नई वॉच भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

Amazfit ने भारत में Amazfit GTR 2 के नए वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि नई स्मार्टवॉच में बेहतरीन हेल्थ और फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। इस नई स्मार्टवॉच में HD AMOLED डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि इस स्मार्टवॉच को सिंगल चार्ज में 6 दिन तक चलाया जा सकेगा। 

Amazfit GTR 2 (2022) की ओपन सेल 23 मई से शुरू होगी। इस स्मार्टवॉच को ब्लैक और ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टवॉच की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, सेल वाले दिन इसकी बिक्री 10,999 रुपये में की जाएगी। 

Amazfit GTR 2 (2022) के स्पेसिफिकेशन्स 

इस स्मार्टवॉच में 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ राउंड 1.39-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में फुली रोटेबल स्क्रीन दी गई है। इसमें 50 से ज्यादा वॉच फेस भी दिए गए हैं। इसमें 24-hour हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, PAI हेल्थ असेसमेंट, स्लीप क्वालिटी मॉनिटरिंग और स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टवॉच में 90+ इन-बिल्ट स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं और ये 5ATM वाटर रेसिस्टेंट भी है। इस स्मार्टवॉच में 3GB स्टोरेज भी दिया गया है। ऐसे में यूजर्स इसमें गाने स्टोर कर सकते हैं और बाद में सुन भी सकते हैं। 

Amazfit ने ये भी कहा है कि यूजर्स को कॉल्स या नोटिफिकेशन्स मिलने पर हैप्टिक फीडबैक भी मिलेगा। यूजर्स इसमें एडिशनल सिक्योरिटी के लिए पासवर्ड भी ऐड कर सकेंगे। इस वॉच के जरिए ब्लूटूथ कॉल्स भी किए जा सकते हैं। इसलिए इसमें माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। कंपनी ने इसमें Alexa वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। 

End of Article