Apple OpenELM: भले ही टेक दिग्गज एआई टूल की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन ऐप्पल इस मामले में बहुत धीमा रहा है। हालांकि, Apple काफी समय से AI पर काम कर रहा है। चूंकि ऐप्पल अपने आगामी प्लान को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करता है। लेकिन एप्पल ने अपना नया OpenELM नाम से एक जेनरेटिव AI मॉडल पेश किया है। इस एआई टूल का फोन और लैपटॉप के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या है OpenELM की खासियत?
ओपनईएलएम छोटे ओपन-सोर्स भाषा मॉडल का एक परिवार है जिसे आईफोन और मैक जैसे डिवाइस को एफिशिएंटली चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। एप्पल का दावा है कि Apple OpenELM एक अत्याधुनिक भाषा मॉडल है जो ट्रांसफार्मर मॉडल के पैरामीटर पर एफिशिएंटली काम करने के लिए लेयर-वाइज स्केलिंग स्ट्रेटजी का उपयोग करता है जिसके रिजल्ट काफी सटीक हैं। कथित तौर पर, ओपनईएलएम में चार अलग-अलग पैरामीटर साइज के साथ आठ मॉडल शामिल हैं - 270M, 450M, 1.1B, और 3B - जिनमें से सभी सार्वजनिक डेटासेट पर प्रशिक्षित हैं।
AI पर तेजी से काम कर रहा एप्पल
OpenELM की रिलीज जून में WWDC से कुछ सप्ताह पहले हुई है जब Apple द्वारा iOS 18 को पेश करने की उम्मीद है। iOS 18 के साथ एप्पल कई नए जेनरेटिव AI आधारित फीचर्स लॉन्च कर सकती है। OpenELM की रिलीज Apple द्वारा AI को लेकर की जा रही तैयारियों को दिखाता है। आने वाले समय में एप्पल नए एआई टूल पेश कर सकता है, जिनका इस्तेमाल iMacs, MacBooks, iPhones और iPads में किया जा सकता है।
