टेक एंड गैजेट्स

'भारत में बंद हो जाएगा WhatsApp यदि..." दिल्ली हाई कोर्ट में व्हाट्सएप की दो टूक

WhatsApp Tells High Court: दिल्ली हाई कोर्ट में व्हाट्सएप (WhatsApp) ने साफ किया कि एन्ड-टू-एन्ड एनक्रिप्शन और यूजर्स की निजता उसके लिए महत्वपूर्ण है। आईटी नियम 2021 के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनियों के लिए मैसेज ट्रेस करने और मैसेज भेजने वालों की पहचान करने की बात कही गई है। इसका व्हाट्सएप विरोध कर रहा है।

Image

WhatsApp

WhatsApp Tells High Court: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने मैसेज एन्क्रिप्शन को हटाने से साफ इनकार कर दिया है। कंपनी ने कहा कि यदि मैसेज के एन्क्रिप्शन को तोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है तो हमें "भारत से बाहर निकलना" होगा। यानी कंपनी भारत में WhatsApp सर्विस को बंद कर सकती है। व्हाट्सएप की ओर से पेश एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में यह बात कही। वकील ने अदालत को बताया कि लोग इस प्लेटफार्म का उपयोग गोपनीयता के आश्वासन के कारण करते हैं और इसलिए भी क्योंकि मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं।

क्या है मामला?

दिल्ली हाई कोर्ट में व्हाट्सएप (WhatsApp) ने साफ किया कि एन्ड-टू-एन्ड एनक्रिप्शन और यूजर्स की निजता उसके लिए महत्वपूर्ण है। यह टिप्पणी तब की गई जब दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) गुरुवार को व्हाट्सएप और उसकी मूल कंपनी फेसबुक इंक (अब मेटा) की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें कंपनी ने आईटी नियम 2021 (IT rules 2021) को चुनौती दी गई है। आईटी नियम 2021 के अनुसार, सोशल मीडिया कंपनियों के लिए मैसेज ट्रेस करने और मैसेज भेजने वालों की पहचान करने की बात कही गई है। इसका व्हाट्सएप विरोध कर रहा है।

तो व्हाट्सएप चला जाएगा- तेजस कारिया

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की ओर से पेश वकील तेजस कारिया ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ से कहा, "एक प्लेटफार्म के रूप में हम कह रहे हैं, अगर हमें एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए कहा जाता है, तो व्हाट्सएप चला जाएगा"।

उन्होंने कहा, "हमें एक पूरी सीरीज रखनी होगी, और हम नहीं जानते कि किन मैसेज को डिक्रिप्ट करने के लिए कहा जाएगा। इसका मतलब है कि लाखों-करोड़ों मैसेज को कई सालों तक स्टोर करना होगा।"

क्या है आईटी नियम 2021?

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 की घोषणा केंद्र द्वारा 25 फरवरी, 2021 को की गई थी। इसमें ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को नए नियमों का पालन करना होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article