टेक एंड गैजेट्स

Apple ने लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता गैजेट, कीमत 4,000 रुपये से भी कम

यह AirTag iPhone के Share Item Location फीचर के साथ भी काम करता है। इसके जरिए यूज़र किसी भरोसेमंद थर्ड पार्टी, जैसे एयरलाइन, के साथ अस्थायी रूप से अपने सामान की लोकेशन शेयर कर सकते हैं। एपल का दावा है कि लोकेशन डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और AirTag में कोई लोकेशन हिस्ट्री स्टोर नहीं होती।

cheapest apple gadgets

cheapest apple gadgets/Photo-Apple

एपल ने दूसरी पीढ़ी यानी सेकेंड जेनरेशन का AirTag पेश किया है। पहला AirTag लॉन्च होने के करीब पांच साल बाद कंपनी इसका नया वर्जन लाई है। नया AirTag बेहतर हार्डवेयर के साथ आया है, जिससे चीजों को ढूंढना अब ज्यादा आसान और सटीक होगा। इसमें नया Ultra Wideband चिप दिया गया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा दूरी तक Precision Finding सपोर्ट करता है। इसके अलावा, स्पीकर की आवाज भी पहले से ज्यादा तेज की गई है, हालांकि बैटरी और डिजाइन को काफी हद तक पहले जैसा ही रखा गया है।

भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में सेकेंड-जेनरेशन AirTag की कीमत एक यूनिट के लिए 3,790 रुपये रखी गई है। ऐसे में AirTag कंपनी का सबसे सस्ता गैजेट बन गया है। वहीं, चार AirTag के पैक की कीमत 12,900 रुपये रखी गई है। एपल की वेबसाइट और Apple Store एप के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को फ्री एनग्रेविंग की सुविधा भी मिलेगी।

ट्रैकिंग के लिए बेहतर फीचर्स

नया AirTag पहले जैसे कॉम्पैक्ट डिजाइन में ही आता है, लेकिन इसके अंदर कई अहम सुधार किए गए हैं। इसमें सेकेंड-जनरेशन Ultra Wideband चिप दी गई है, जो Precision Finding की रेंज को करीब 50 फीसदी तक बढ़ाने का दावा करती है। इससे यूज़र्स अपने खोए हुए सामान को ज्यादा सटीक तरीके से ढूंढ पाएंगे।

Bluetooth चिप को भी अपग्रेड किया गया है, जिससे कनेक्टिविटी रेंज बेहतर हुई है। एपल के मुताबिक, अब Apple Watch Series 9 या उससे नए मॉडल और Apple Watch Ultra 2 या उससे ऊपर के वेरिएंट पर भी Precision Finding का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ज्यादा तेज आवाज वाला नया स्पीकर

सेकेंड-जनरेशन AirTag में नया इंटरनल डिजाइन और बेहतर स्पीकर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसका स्पीकर पुराने AirTag के मुकाबले 50 फीसदी ज्यादा तेज है। इससे यूज़र्स अब AirTag की आवाज को पहले से लगभग दोगुनी दूरी तक सुन सकेंगे।

लोकेशन शेयरिंग और प्राइवेसी

यह AirTag iPhone के Share Item Location फीचर के साथ भी काम करता है। इसके जरिए यूज़र किसी भरोसेमंद थर्ड पार्टी, जैसे एयरलाइन, के साथ अस्थायी रूप से अपने सामान की लोकेशन शेयर कर सकते हैं। एपल का दावा है कि लोकेशन डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और AirTag में कोई लोकेशन हिस्ट्री स्टोर नहीं होती।

बैटरी और अन्य फीचर्स

नया AirTag CR2032 कॉइन सेल बैटरी से चलता है और कंपनी के अनुसार यह एक साल से ज्यादा की बैटरी लाइफ देता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग दी गई है। इसे इस्तेमाल करने के लिए iOS 26 या उससे नए वर्जन वाला iPhone या iPadOS 26 या उससे नया वर्जन वाला iPad जरूरी होगा।

नया Black Unity Apple Watch बैंड भी लॉन्च

AirTag के साथ-साथ एपल ने Apple Watch Unity Connection Braided Solo Loop भी पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, यह बैंड Black History Month को सम्मान देने और “कनेक्शन की ताकत” को सेलिब्रेट करने के लिए लॉन्च किया गया है।

डिजाइन और कीमत

इस नए Apple Watch बैंड में पैन-अफ्रीकन फ्लैग के रंगों का इस्तेमाल किया गया है। इसे रिसाइकल्ड पॉलिएस्टर यार्न और अल्ट्रा-थिन सिलिकॉन थ्रेड्स से खास ब्रेडिंग तकनीक के जरिए तैयार किया गया है।

Unity Connection Braided Solo Loop को आज से Apple Store ऑनलाइन और Apple Store एप पर खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 9,500 रुपये रखी गई है।

Pradeep Pandey
Pradeep Pandey author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article